दिल्ली की पालम कॉलोनी के एक मकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Edited By Updated: 02 Jul, 2022 10:56 AM

pti state story

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम कॉलोनी इलाके में शनिवार तड़के एक घर में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम कॉलोनी इलाके में शनिवार तड़के एक घर में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, उन्हें पालम कॉलोनी के साध नगर इलाके में मकान के भूतल में आग लगने की सूचना तड़के करीब तीन बजकर 42 मिनट पर मिली।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दमकल की गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। मकान में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह आग लगी। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!