एक्सप्लोर लाइफस्टाइल अगले तीन वर्षों में 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Edited By Updated: 27 Jul, 2022 10:04 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) एक्सप्लोर लाइफस्टाइल अगले तीन साल के दौरान अपनी ‘स्मार्टवॉच कार्डिएकसेन्स’ से संबंधित स्वास्थ सेवा समाधान प्रदान करने के लिए घरेलू बाजार में 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने इजराइली कंपनी कार्डिएकसेन्स के साथ मिलकर उच्च तकनीक से लैस एक स्मार्टवॉच पेश की है। यह स्मार्टवॉच दिल की धड़कन की गतिविधियों का पता लगा सकती है।
एक्सप्लोर लाइफस्टाइल के प्रबंध निदेशक पंकज बलवानी ने कहा, ‘‘कार्डिएकसेन्स स्मार्टवॉच के रूप में एक स्वास्थ्य उपकरण है। हमने कई समाधान तैयार करने के लिए कार्डिएकसेंस से जुड़े उपकरणों में अगले तीन साल के दौरान 200 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है।’’
कंपनी के अनुसार, इस स्मार्टवाच की कीमत एक लाख रुपये है। यह भारत में सितंबर 2022 से उपलब्ध होगी और इसे कंपनी की वेबसाइट के जरिये खरीदा जा सकता है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!