देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,35,510 हुई

Edited By Updated: 08 Aug, 2022 11:21 AM

pti state story

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 16,167 नए मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,41,61,899 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,34,933 से बढ़कर 1,35,510 पर पहुंच गई।

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 16,167 नए मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,41,61,899 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,34,933 से बढ़कर 1,35,510 पर पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 से 41 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,730 हो गई है। इसमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए 15 मरीजों के मौत के मामले का आंकड़ा भी शामिल है।

आंकड़ों के मुताबिक, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत दर्ज की गई है।
आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 577 की वृद्धि हुई है। वहीं, संक्रमण की दैनिक दर 6.14 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 4.64 फीसदी दर्ज की गई है।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,34,99,659 हो गई है। वहीं, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 206.56 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमण से जिन 26 और मरीजों की जान गई है, उनमें कर्नाटक के चार, गुजरात के तीन, दिल्ली, मध्य प्रदेश, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के दो-दो मरीजों तथा छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के एक-एक मरीज शामिल हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!