मुख्य समाचार दोपहर दो बजे

Edited By PTI News Agency,Updated: 09 Aug, 2022 02:19 PM

pti state story

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) मंगलवार को भाषा की विभिन्न फाइलों से दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) मंगलवार को भाषा की विभिन्न फाइलों से दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
दि5 कांग्रेस यात्रा कांग्रेस अब सात सितंबर से शुरू करेगी 'भारत जोड़ो' यात्रा
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि वह अपनी प्रस्तावित "भारत जोड़ो '' यात्रा आगामी सात सितंबर से शुरू करेगी जो कन्याकुमारी से आरम्भ होकर कश्मीर में समाप्त होगी।

दि12 संसद सत्र कांग्रेस मानसून सत्र निराशाजनक रहा, विपक्ष 12 अगस्त तक चलाना चाहता था सत्र : कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सोमवार को खत्म हुए संसद के इस मानसून सत्र को ‘निराशाजनक’ करार देते हुए मंगलवार को दावा किया कि विपक्ष इस सत्र को 12 अगस्त की तय अवधि तक चलाना चाहता था, लेकिन सत्तापक्ष की तरफ से कोई उत्सुकता नजर नहीं आई।

प्रादे36 महाराष्ट्र मंत्रिमंडल दूसरी लीड विस्तार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने मंत्रिमंडल विस्तार किया, 18 मंत्रियों ने ली शपथ
मुंबई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया।

प्रादे44 बिहार राजनीति नीतीश नीतीश कुमार शाम करीब चार बजे कर सकते हैं राज्यपाल से मुलाकात पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करने के लिए आज यानी मंगलवार को शाम चार बजे का वक्त मांगा हैं।

वि6 अमेरिका स्वतंत्रता दिवस समारोह भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर खास सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा
न्यूयॉर्क (अमेरिका), भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर यहां एक समारोह में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा उस्ताद अमजद अली खान भी सरोद की धुनों से समां बांधेंगे।

वि12 ताइवान चीन ताइवान ने किया सैन्य अभ्यास, कहा- चीन करना चाहता है समुद्री क्षेत्रों पर कब्जा
पिंगतुंग (ताइवान), ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने मंगलवार को कहा कि चीन ताइवान जलडमरूमध्य के रास्ते पूर्वी और दक्षिणी चीन सागर पर कब्जा करना चाहता है।

अर्थ2 कैग दूरसंचार टाटा कम्युनिकेशंस टाटा कम्युनिकेशंस के राजस्व कम दिखाने से सरकार को 645 करोड़ रुपये का नुकसान: कैग
नयी दिल्ली,टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड (टीसीएल) ने वित्त वर्ष 2006-07 से 2017-18 के दौरान अपनी सकल आय कम दिखाई है जिससे सरकार को लाइसेंस शुल्क के रूप में 645 करोड़ रुपये कम प्राप्त हुए है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है।

अर्थ5 सेबी सिक्योरक्लाउड सेबी ने सिक्योरक्लाउड टेक्नोलॉजीज और तीन व्यक्तियों को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित किया
नयी दिल्ली, भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने वित्तीय विवरणों में कथित हेराफेरी को लेकर सिक्योरक्लाउड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और तीन व्यक्तियों को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है।

खेल1 खेल राष्ट्रमंडल समापन राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग समापन, भांगड़ा और ‘अपाचे इंडियन’ ने बिखेरे रंग
बर्मिंघम, भांगड़ा और ढोल की थाप से लेकर 'अपाचे इंडियन' के दमदार प्रदर्शन ने यहां के अलेक्जेंडर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में अपने रंग बिखेरे जिसके साथ ही चार साल बाद ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में मिलने के वादे के साथ खिलाड़ियों ने 11 दिन तक चले इन खेलों को अलविदा कहा।

खेल6 खेल राष्ट्रमंडल पदक रिकॉर्ड भारत का पांचवा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, इंग्लैंड ने बनाया पदकों का रिकॉर्ड
बर्मिंघम, भारत ने सोमवार को संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों में 22 स्वर्ण सहित 61 पदक जीतकर अपना पांचवा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जबकि मेजबान इंग्लैंड पदकों का अपना नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रहा।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!