यूनाइटेड एयरलाइंस ने तकनीकी खराबी के कारण रद्द की दिल्ली-शिकागो उड़ान

Edited By Updated: 26 Nov, 2022 10:09 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 25 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी से 197 यात्रियों को लेकर शिकागो जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की एक उड़ान शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गयी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी से 197 यात्रियों को लेकर शिकागो जा रही यूनाइटेड एयरलाइंस की एक उड़ान शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गयी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह उड़ान अब शनिवार की सुबह प्रस्थान करने के लिए निर्धारित है।

विमान स्टैंड से रवाना हुआ लेकिन यहां हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर वापस आ गया और यात्रियों को उड़ान रद्द होने से पहले कुछ देर विमान में इंतजार करना पड़ा।

एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि उनकी टीम ने ग्राहकों को सहायता प्रदान की। विमान में 197 ग्राहक और चालक दल के कुल 14 सदस्य सवार थे।

एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमारी टीम ने आज यूनाइटेड फ्लाइट 713 (दिल्ली-शिकागो ओ'हारे) के ग्राहकों को सहायता प्रदान की, जिसे एक तकनीकी समस्या के बाद रद्द कर दिया गया था।’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!