कोहरे के कारण 2400 से अधिक रेलगाड़ियां देर से चलीं : सरकार

Edited By Updated: 03 Feb, 2023 05:24 PM

pti state story

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि सर्दियों के इस मौसम में 2400 से अधिक रेलगाड़ियां चार घंटे से भी ज्यादा देरी से चलीं।

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि सर्दियों के इस मौसम में 2400 से अधिक रेलगाड़ियां चार घंटे से भी ज्यादा देरी से चलीं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर 2022 से 29 जनवरी 2023 के बीच 2447 रेलगाड़ियां चार घंटे से अधिक समय के लिए विलंबित हुईं।

उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि राजधानी, शताब्दी और दूरंतो रेलगाड़ियों में ‘‘फ्लेक्सी’’ किराया लागू किया गया है और अभी 144 रेलगाड़ियों में ‘‘फ्लेक्सी’’ किराया लागू है। उन्होंने कहा कि इस समय ‘‘फ्लेक्सी’’ किराया योजना का दायरा बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

मंत्री ने बताया कि 2017-18 से 2021-22 तक के पांच साल के दौरान ‘‘फ्लेक्सी’’ किराए से प्राप्त अतिरिक्त आय करीब 3,357 करोड़ रुपये है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!