सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर ‘आप’ और ‘भाजपा’ ने एक दूसरे पर साधा निशाना

Edited By PTI News Agency,Updated: 10 Mar, 2023 08:09 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को भी जुबानी जंग जारी रखा और एक दूसरे के खिलाफ राजनीतिक तीर दागने के लिए बॉलीवुड और भारतीय महाकाव्यों के उद्धरणों का सहारा...

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को भी जुबानी जंग जारी रखा और एक दूसरे के खिलाफ राजनीतिक तीर दागने के लिए बॉलीवुड और भारतीय महाकाव्यों के उद्धरणों का सहारा लिया।
भ्रष्टाचार और धनशोधन जैसे आरोपों में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को लेकर दोनों प्रमुख दलों के बीच दिनभर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा। इस समय सिसोदिया और जैन तिहाड़ जेल में कैद हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा, ‘‘आज भी कुछ लोग अपने आपको भगवान मान बैठे हैं। देश और बच्चों की सेवा करने वाले प्रह्लाद को कारागृह में डाल दिया।’’
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हिरण्यकश्यप अपने आपको भगवान मान बैठा था। उसने प्रह्लाद को ईश्वर की राह से रोकने के अनेक प्रयत्न किये, ज़ुल्म किये। पर न प्रहलाद को वो तब रोक पाये थे, न अब रोक पायेंगे।’’
इसके बाद दिल्ली भाजपा ने वर्ष 2001 में प्रदर्शित और गोविंदा व संजय दत्त अभिनीत फिल्म जोडी नंबर-1 पर आधारित एक पोस्टर साझा किया जिसमें जैन और सिसोदिया की तस्वीर है। इस पोस्टर को भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने साझा किया जिस पर लिखा है‘‘ अरविंद केजरीवाल द्वारा निर्माण की गई, अब तिहाड़ थियेटर में।’’
वर्मा ने पोस्टर के साथ ट्वीट किया, ‘‘आप के शराब मंत्री और हवाला मंत्री तो अभी झांकी है, असली मास्टरमाइंड केजरीवाल का जेल जाना अभी बाकी है!’’
एक अलग संवाददाता सम्मेलन में आप नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि अगर कोई नेता भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो वे ‘राजा हरिश्चंद्र’ बन जाते हैं जबकि बाकी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो उतना बड़ा पदाधिकारी। भाजपा का ये नया नारा है। अगर आप भाजपा के नेता हैं, तो आप राजा हरिश्चंद्र हैं।’’
सिंह ने 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार करने से पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा उनके आवास पर की गई छापेमारी का संदर्भ दिया। उन्होंने दावा किया, ‘‘मनीष सिसोदिया के आवास, गांव या बैंक में कुछ नहीं मिला। सीबीआई ने हार मान ली। जब सीबीआई के मामले में जमानत की तारीख आई तो ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) जगा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।’’
सिसोदिया को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की आबकारी नीति (जिसे अब वापस ले लिया गया है) में कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने इसी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में तिहाड़ जेल में सिसोदिया से पूछताछ की और बृहस्पतिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

अदालत ने शुक्रवार को सिसोदिया की हिरासत 17 मार्च तक के लिए ईडी को सौंप दी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!