चेन्नई हवाईअड्डे पर यात्री के पास से करीब 10 किलो मादक पदार्थ जब्त

Edited By Updated: 13 Aug, 2022 12:42 AM

pti tamil nadu story

चेन्नई, 12 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के हवाईअड्डे पर एक यात्री के पास से कोकीन और हेरोइन समेत करीब 10 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया गया है। हवाईअड्डा प्रशासन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक बरामद किए गए मादक पदार्थ की कीमत कई करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से पहुंचे 38 वर्षीय एक व्यक्ति को रोक कर उसकी जांच की और उसके सामान में छिपा हुआ मादक पदार्थ बरामद कर लिया। बरामद किए गए मादक पदार्थों का वजन 9.59 किलोग्राम था। इसके बाद अधिकारियों ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!