‘द्रविड़ क्षेत्र’ से भाजपा का सफाया हो गया :स्टालिन ; कांग्रेस नेताओं को बधाई दी

Edited By PTI News Agency,Updated: 13 May, 2023 06:07 PM

pti tamil nadu story

चेन्नई, 13 मई (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘द्रविड़ क्षेत्र’ में सत्ता से बाहर हो गई। साथ ही, उन्होंने कहा कि...

चेन्नई, 13 मई (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘द्रविड़ क्षेत्र’ में सत्ता से बाहर हो गई। साथ ही, उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के लिए समान विचारधारा वाले दलों को एकजुट होना चाहिए।
द्रविड़ क्षेत्र में दक्षिण भारत के पांच राज्य-कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल-आते हैं।
स्टालिन ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सिद्धरमैया और डी.के. शिवकुमार को बधाई दी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं से फोन पर बात की।
स्टालिन ने सोशल मीडिया पर किये गये एक पोस्ट में कहा, ‘‘द्रविड़ परिवार की भूमि भाजपा से मुक्त हो गई। अब हम सभी को भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान को बहाल करने के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के वास्ते एकजुट होना चाहिए।’’
उन्होंने इस शानदार जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई देते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी को अनुचित तरीके से संसद की सदस्यता से अयोग्य किये जाने, शीर्ष जांच एजेंसियों का राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल किये जाने, हिंदी भाषा को थोपा जाना, भष्टाचार के मुद्दों पर कर्नाटक के लोगों ने मतदान किया। उन्होंने भाजपा की बदले की राजनीति को उपयुक्त जवाब देकर कन्नडिगा सम्मान को कायम रखा।’’
एमडीएमएके महासचिव वाइको ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा को उसकी सांप्रदायिक राजनीति के लिए माकूल सबक सिखाया है। राज्यसभा सदस्य वाइको ने कहा,‘‘कर्नाटक को हिंदुत्व की प्रयोगशाला में तब्दील कर दिया गया था, मुस्लिमों के लिए आरक्षण खत्म कर दिया गया था।’’
मक्कल निधी मैयम प्रमुख कमल हासन ने भी राहुल को कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत को लेकर बधाई दी।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गांधीजी (महात्मा गांधी) की तरह ही आपने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली और उन्होंने जैसे किया था, आपने भी अपने सौम्य तरीके से यह प्रदर्शित किया कि आप विश्व को प्रेम और मानवता के साथ झकझोर सकते हैं। अपनी वाहवाही किये बगैर आपके विश्वसनीय रुख ने लोगों को राहत दी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आपने विभाजनकारी ताकतों को खारिज करने के लिए कर्नाटक के लोगों पर विश्वास किया, जिन्होंने बदले में आप पर विश्वास जता कर एकजुटता से जवाब दिया। सिर्फ जीत के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी जीत के तरीके के लिए भी बधाई।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!