Samsung ने पेश किए दुनिया के सबसे पतले Tablets

Edited By ,Updated: 20 Jul, 2015 06:03 PM

article

सैमसंग ने Galaxy Tab S2 टैबलेट्स की फ्लैगशिप रेंज को पेश किया है। कंपनी ने Galaxy Tab S2 रेंज के टैबलेट्स की कीमत के बारे में तो कोई जानकारी नहीं दी मगर ये टैबलेट्स अगस्त के बाद से उपलब्ध होंगे।

नई दिल्ली : सैमसंग ने Galaxy Tab S2 टैबलेट्स की फ्लैगशिप रेंज को पेश किया है। कंपनी ने Galaxy Tab S2 रेंज के टैबलेट्स की कीमत के बारे में तो कोई जानकारी नहीं दी मगर ये टैबलेट्स अगस्त के बाद से उपलब्ध होंगे।

सैमसंग ने इन टैबलेट्स में मेटल फ्रेम का प्रयोग किया है जिसकी चौड़ाई सिर्फ 5.6mm है। इससे पहले एप्पल, सोनी और डेल के 6.1mm वाले टैबलेट्स उपलब्ध थे। सैमसंग ने पिछले साल आईपैड की तरह ही Galaxy Tab S2 में फिंगरप्रिंट स्कैनर्स को पेश किया था।

Galaxy Tab S2 9.7 इंच और 8 इंच की डिस्प्ले साइज में उपलब्ध है। पिछले साल के Galaxy Tab S के मुकाबले इसकी तुलना करें तो Tab S2 काफी हल्के भी हैं। दोनों ही वेरियंट्स में Super AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2048x1536 पिक्सल है और ये एंड्रायड लॉलीपॉप 5.0 पर चलते हैं।

अन्य फीचर्स की बात करें तो दोनों में 64 बिट ऑक्टा-कोर सैमसंग Exynos 7420 प्रोसेसर, 3 GB रैम, 32 GB और 64 GB इंटरनल मेमरी ऑप्शन, 128 GB तक का मेमरी कार्ड, 8 MP प्राइमरी और 2.1 MP फ्रंट कैमरा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!