2020 के लिए नासा का नया मिशन

Edited By ,Updated: 01 Oct, 2015 03:51 PM

article

नासा ने शुक्र, पृथ्वी के निकटवर्ती आकाशीय वस्तुओं और कई प्रकार के क्षुद्रग्रहों के बारे में पता लगाने के लिए पांच महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशन का चयन किया है।

वाशिंगटन: नासा ने शुक्र, पृथ्वी के निकटवर्ती आकाशीय वस्तुओं और कई प्रकार के क्षुद्रग्रहों के बारे में पता लगाने के लिए पांच महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशन का चयन किया है। इसकी शुरूआत वर्ष 2020 से की जाएगी।   
 
अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी ने पांच विज्ञान अनुंसधानों को अगले वर्ष के शोधन के लिए चुना है जो इस मिशन के तहत शुरूआती कदम होगा। लक्ष्य है कि वर्ष 2020 तक एक या दो मिशन को शुरू किया जा सके। नासा ने कहा कि इस प्रस्ताव के अनुसार शुक्र, पृथ्वी के निकटवर्ती खगोलीय वस्तुओं और कई प्रकार के क्षुद्रग्रहों का अध्ययन किया जाएगा।  
 
अनुसंधान में शामिल हर टीम को अवधारणा डिजायन के अध्ययन और विश्लेषण के लिए 30 लाख अमरीकी डॉलर दिया जाएगा। जिन परियोजनाओं को आगे विकास के लिए जारी रखा जाएगा उसका चुनाव नासा अगले साल सितंबर में करेगी।  
 
नासा ने कहा कि किसी भी चुने गए मिशन पर करीब 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का खर्च आएगा। इसमें प्रक्षेपण यान की लागत और प्रक्षेपण के बाद के अभियानों की लागत शामिल नहीं है। अंतरिक्ष एजेंसी ने डिस्कवरी कार्यक्रम के तहत पिछले साल नवंबर में अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए प्रस्ताव मांगा था। नासा के एक पैनल और अन्य वैज्ञानिकों तथा इंजीनियरों ने 27 प्रस्तावों की समीक्षा की। 
 
 
 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!