तेलुगु फिल्मनिर्माता दोरास्वामी राजू का निधन

Edited By Updated: 18 Jan, 2021 08:26 PM

pti telangana story

हैदराबाद, 18 जनवरी (भाषा) दिग्गज तेलुगु फिल्म निर्माता वी दोरास्वामी राजू का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को यहां एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में निधन हो गया।

हैदराबाद, 18 जनवरी (भाषा) दिग्गज तेलुगु फिल्म निर्माता वी दोरास्वामी राजू का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को यहां एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में निधन हो गया।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि 74 वर्षीय राजू को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से 16 जनवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया था और सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर उनका निधन हो गया।

‘अन्नामय्या’, ‘प्रेसिडेंट गारी पेल्लम’, ‘किरायी दादा’, ‘सीतारमैय्या गारी मनावारालू’ जैसी कई सफल फिल्मों का निर्माण करनेवाले राजू फिल्म वितरक भी थे। ‘अन्नामय्या’ फिल्म विख्यात संत और संगीतकार तल्लापका अन्नामाचार्य के जीवन पर है और इसे तेलुगु सिनेमा के यादगार फिल्मों में से एक माना जाता है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, दिग्गज निर्देशक के राघवेंद्र राव, अभिनेता जूनियर एनटीआर समेत अन्य ने राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजू ने फिल्मनिर्माता और फिल्म वितरक के तौर पर फिल्म उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!