बीड़ी लाने में हुई देर पर गुस्साए पिता ने बेटे को जिंदा जलाया

Edited By Updated: 21 Jan, 2021 04:26 PM

pti telangana story

हैदराबाद, 21 जनवरी (भाषा) दुकान से बीड़ी लाने में हुई देर से गुस्साए पिता ने अपने 10 साल के बेटे को कथित रूप से जिंदा जला दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई।

हैदराबाद, 21 जनवरी (भाषा) दुकान से बीड़ी लाने में हुई देर से गुस्साए पिता ने अपने 10 साल के बेटे को कथित रूप से जिंदा जला दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बच्चे को 17 जनवरी की रात को जिंदा जलाया गया। आरोपी पिता बच्चे की पढ़ाई को लेकर भी नाराज था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 90 प्रतिशत जली अवस्था में बच्चे को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार की रात उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शराबी पिता ने अपने घर में कथित रूप से बच्चे पर तारपीन का तेल डाला और माचिस से अपनी बीड़ी जलाने के बाद उसी तीली से बच्चे को आग लगा दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!