2022 तक किसानों की आय हो जाएगी दोगुनी!

Edited By Updated: 03 Jun, 2016 11:35 PM

farmers income will be doubled by 2022

केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को ...

रीवा : केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दो गुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके साथ ही उनके मंत्रालय ने मार्च 2018 तक देश की 585 मंडियों को ई-प्लेटफार्म पर लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही सरकार ने आम बजट में इस क्षेत्र के आवंटन को 15,809 करोड़ रुपए से बढ़ाकर दो गुने से भी अधिक 35,984 करोड़ रुपए कर दिया है। 
 
इसके साथ ही सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है।’’ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ‘एक राष्ट्र-एक मंडी’ की सोच को आगे बढ़ाते हुए लंबे समय से लंबित पड़ी मंडी सुधार की प्रक्रिया को तेज किया है। केन्द्र सरकार द्वारा देश में ई-मंडी के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। कृषि मंत्रालय ने मार्च 2018 तक देश की 585 मंडियों को ई-प्लेटफार्म पर लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
 
उन्होंने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार ने देश में दो नए केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, 14 नए कृषि महाविद्यालयों के अलावा कृषि अनुसंधान संस्थानों की स्थापना की है। सिंह ने कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार के कार्यकाल में एक के बाद एक नए-नए घोटाले उजागर हुए। इससे न सिर्फ देश को शर्मसार किया बल्कि देश को करोड़ों रुपए का नुकसान भी झेलना पड़ा। 
 
जबकि दूसरी आेर मोदी सरकार ने पारदर्शिता के साथ कोल ब्लॉक का आवंटन किया, जिससे सरकार के खजाने में बढ़ोत्तरी हुई। इससे पहले कृषि मंत्री ने एक कार्यक्रम में स्वप्रेरणा से रसोई गैस की सब्सिडी छोडऩे वाले लोगों का सम्मान किया। इस अवसर पर केन्द्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री बाबूल सुप्रियो तथा मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ला भी मौजूद थे।

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!