JEE Main Result 2022: जेईई मेन रिजल्ट जारी, 14 छात्रों ने हासिल किए 100 परसेंटाइल

Edited By Updated: 11 Jul, 2022 02:42 PM

jee main result released check result from direct link

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने जेईई मेन के पहले सेशन का परिणाम जारी कर दिया है। जेईई परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं। कुल 14 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है।

एजुकेशन डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने जेईई मेन के पहले सेशन का परिणाम जारी कर दिया है। जेईई परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजों की जांच कर सकते हैं। कुल 14 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। एनटीए के अनुसार, जेईई-मेन 2022 के प्रथम संस्करण में सबसे अधिक शीर्ष स्कोर प्राप्त करने वाले छात्रों में तेलंगाना से चार और आंध्र प्रदेश के तीन छात्र शामिल हैं। तेलंगाना से शीर्ष स्कोर हासिल करने वाले छात्रों में जस्ती यश्वनाथ वी वी एस, रूपेश बियानी, अनिकेत चट्टोपाध्याय और धीरज कुररुकुंदा हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in
nta.ac.in
ntaresults.nic.in result

वहीं, आंध्र प्रदेश से शीर्ष स्कोर हासिल करने वालों में कोयायाना सुहास, पी रवि किशोर और पोलीशेट्टी कार्तिकेय हैं। जेईई-मेन में जिन अन्य छात्रों ने 100 स्कोर प्राप्त किया है, उनमें सार्थक माहेश्वरी (हरियाणा), कुशाग्र श्रीवास्तव (झारखंड), मृणाल गर्ग (पंजाब), स्नेहा पारीक (असम), नव्या (राजस्थान), बोया हरसेन सात्विक (कर्नाटक) और सौमित्र गर्ग (उत्तर प्रदेश) से हैं।

JEE Main 2022 Topper List: 14 छात्रों ने जेईई मेन में टॉप, सभी ने हासिल किए 100 परसेंटाइल

1. जस्ति यशवंत वी वी एस, तेलंगाना
2. सार्थक माहेश्वरी, हरियाणा
3. अनिकेत चट्टोपाध्याय ,तेलंगाना
4 . धीरज कुरुकुंडा, तेलंगाना
5. कोय्याना सुहास, आंध्र प्रदेश
6. कुशाग्र श्रीवास्तव, झारखण्ड
7. मृणाल गर्ग, पंजाब
8. स्नेहा पारीक, असम
9.  नव्या, राजस्थान
10. पेनिकलापति रवि किशोर, आंध्र प्रदेश
11. पोलिशेट्टी कार्तिकेय . आंध्र प्रदेश
12  बोया हरेन सात्विक, कर्नाटक
13. सुमित्रा गर्ग उत्तर प्रदेश
14 . रूपेश बियानी, तेलंगाना

एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ परीक्षा में 8.7 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया जबकि 7.69 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।'' उन्होंने बताया कि परीक्षा 407 शहरों में 588 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गयी जिसमें देश से बाहर के 17 शहर शामिल हैं। अधिकारी के अनुसार, देश से बाहर जिन शहरों पर परीक्षा आयोजित की गयी, उनमें मनामा, दोहा, दुबई, काठमांडो, मस्कट, रियाद, शारजाह, कुवैत सिटी, कुआलालंपुर, लाओस/अबुजा, जकार्ता, कोलंबो, विएना, मॉस्को, पोर्ट लुई, बैंकाक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के लिये परीक्षा केंद्रों पर कुल 558 पर्यवेक्षक, 424 शहर समन्वयक, 18 क्षेत्रीय समन्वयक, 369 उप/स्वतंत्र पर्यवेक्षक और दो राष्ट्रीय समन्वयक तैनात किये गए थे।

परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी जिसमें असमिया, बाग्ला, अंग्रेजी, गुजराती, हिन्दी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलगू और उर्दू शामिल है। उन्होंने कहा कि एनटीए स्कोर, प्राप्त अंकों के प्रतिशत के समान नहीं है। अधिकारी ने कहा, ‘‘एनटीए स्कोर बहु सत्रों के प्रश्न पत्रों में सामान्यीकृत स्कोर होता है और उन सभी के सापेक्ष प्रदर्शन पर आधारित होता है जो एक सत्र में परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। परीक्षार्थियों के प्रत्येक सत्र के लिए प्राप्त अंकों को 100 से 0 के पैमाने पर परिवर्तित किया जाता है।'' जेईई मेन के दूसरे सत्र का आयोजन 21 से 30 जुलाई के बीच निर्धारित किया गया है। नीति के तहत जेईई मेन 2022 के दोनों सत्रों की परीक्षा के बाद दोनों के एनटीए स्कोर में सर्वश्रेष्ठ अंक पर विचार करते हुए उम्मीदवारों की रैकिंग जारी की जायेगी । ​​​​​​​

डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक करें परिणाम 

JEE Main Result 2022: ऐसे चेक करें परिणाम

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट -jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • उसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर जेईई मेन (जून) 2022 सेशन के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • JEE Main Result 2022 स्क्रीन पर आ जाएगा, आप इसे चेक कर सकते हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!