Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 03 Jul, 2025 12:02 PM
आज के समय में जब हर देश अपनी सैन्य ताकत को और मजबूत करने में जुटा है, तब लड़ाकू विमान यानी फाइटर जेट्स की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। ये विमान न केवल दुश्मन के इलाके में हमला करने में सक्षम हैं बल्कि हवा में किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए तैयार...
नेशनल डेस्क: आज के समय में जब हर देश अपनी सैन्य ताकत को और मजबूत करने में जुटा है, तब लड़ाकू विमान यानी फाइटर जेट्स की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। ये विमान न केवल दुश्मन के इलाके में हमला करने में सक्षम हैं बल्कि हवा में किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए तैयार रहते हैं। आधुनिक फाइटर जेट्स स्टील्थ तकनीक, सुपरक्रूज, थ्रस्ट वेक्टरिंग और एडवांस्ड हथियारों से लैस होते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के उन 10 सबसे एडवांस फाइटर जेट्स के बारे में जो किसी भी देश की वायुसेना की शान हैं।
1. Su-57 Felon (Russia) – स्टील्थ का रूसी मास्टर
Su-57 रूस का पहला 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट है। इसे अद्वितीय स्टील्थ तकनीक, जबरदस्त गतिशीलता और कम लागत के साथ तैयार किया गया है। इसकी स्पीड लगभग 2 मैक तक जाती है और यह एयर टू एयर व एयर टू ग्राउंड मिशनों के लिए एक साथ सक्षम है।
मुख्य विशेषताएं:
2. F-35 Lightning II (USA) – अदृश्य बिजली
अमेरिका का F-35 स्टील्थ फाइटर जेट आज भी टेक्नोलॉजी के मामले में अव्वल है। इसे पकड़ना बेहद मुश्किल है क्योंकि इसकी डिज़ाइन में हर कोण से अदृश्यता का ध्यान रखा गया है। हालांकि इसकी गति और थ्रस्ट Su-57 से थोड़ी कम मानी जाती है।
मुख्य विशेषताएं:
3. J-20 Mighty Dragon (China) – चीन का स्टील्थ योद्धा
J-20 चीन का पहला 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर है। इसकी डिज़ाइन पर कई बार अमेरिका की तकनीक की नकल का आरोप लगा है लेकिन इसकी लंबी दूरी की ऑपरेशन क्षमता इसे खतरनाक बनाती है। चीन ने इसके 200 से ज्यादा यूनिट्स बना लिए हैं।
मुख्य विशेषताएं:
-
स्टील्थ डिज़ाइन
-
लंबी दूरी की मारक क्षमता
-
हाई स्पीड ऑपरेशन
-
एयर सुपीरियॉरिटी
4. F-22 Raptor (USA) – अदृश्य शिकारी
एक समय पर दुनिया का सबसे खतरनाक फाइटर माने जाने वाला F-22 आज भी स्टील्थ और गतिशीलता में बेजोड़ है। इसकी कमजोरी इसकी सीमित हथियार क्षमता और भारी लागत है, जिसकी वजह से इसका प्रोडक्शन काफी पहले रोक दिया गया था।
मुख्य विशेषताएं:
-
सुपीरियर स्टील्थ
-
सुपरक्रूज
-
एयर टू एयर डॉमिनेंस
-
थ्रस्ट वेक्टरिंग
5. F-15EX Eagle II (USA) – भारी हथियारों का बाज
F-15EX दुनिया का ऐसा फाइटर जेट है जो सबसे ज्यादा हथियार ले जा सकता है। इसकी स्पीड लगभग 2.5 मैक तक जाती है। स्टील्थ की कमी के बावजूद इसकी मारक क्षमता और टेक्नोलॉजी इसे खतरनाक बनाती है।
मुख्य विशेषताएं:
-
भारी पेलोड क्षमता
-
लंबी दूरी
-
मल्टीरोल मिशन
-
एडवांस्ड एवियोनिक्स
6. F-16 Fighting Falcon (USA) – सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया फाइटर
F-16 दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया फाइटर जेट है। इसकी डिज़ाइन पुरानी जरूर है लेकिन लगातार हो रहे अपग्रेड्स की वजह से यह आज भी युद्ध के मैदान में प्रासंगिक बना हुआ है।
मुख्य विशेषताएं:
7. Su-35 (Russia) – डॉगफाइट का मास्टर
Su-35 एक नॉन-स्टील्थ फाइटर है लेकिन इसकी थ्रस्ट वेक्टरिंग क्षमता और डॉगफाइट में फुर्ती इसे बेहद घातक बनाती है। यह हवा में चकमा देने और दुश्मन के पीछे लगने में माहिर है।
मुख्य विशेषताएं:
-
थ्रस्ट वेक्टरिंग
-
हाई स्पीड
-
एयर टू एयर एक्सपर्ट
-
लो ऑपरेशनल कॉस्ट
8. Eurofighter Typhoon (Europe) – यूरोपीय ताकत
Typhoon एक मल्टीरोल फाइटर है जो अब स्टेल्थ और एडवांस मिशन क्षमताओं से लैस हो चुका है। इसे जर्मनी, इटली, यूके और स्पेन ने मिलकर बनाया है।
मुख्य विशेषताएं:
-
मल्टीरोल ऑपरेशन
-
एडवांस्ड सेंसर
-
हाई स्पीड इंटरसेप्ट
-
लो विजिबिलिटी
9. F/A-18E/F Super Hornet (USA) – समंदर का सिकंदर
यह अमेरिकी नौसेना का मुख्य लड़ाकू विमान है जो कैरियर से टेकऑफ और लैंडिंग में सक्षम है। यह भारी हथियारों के साथ लंबी दूरी तक उड़ान भर सकता है।
मुख्य विशेषताएं:
-
कैरियर ऑपरेशनल
-
मल्टीरोल फाइटर
-
एडवांस एवियोनिक्स
-
हाई पेलोड क्षमता
10. Rafale (France/India) – भारत का गर्व
राफेल एक ऑम्निरोल फाइटर है जिसे हर तरह के युद्ध मिशनों के लिए एक साथ तैयार किया गया है। इसकी इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, सेंसर फ्यूजन और संतुलित डिज़ाइन इसे बेहद खास बनाती है। भारत ने इसे 2020 में अपने बेड़े में शामिल किया था।
मुख्य विशेषताएं:
-
ऑम्निरोल डिज़ाइन
-
एयर टू एयर और एयर टू ग्राउंड में एक्सपर्ट
-
एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर
-
इंडियन ऑपरेशनल कंडीशन के अनुसार कस्टमाइज