महिलाओं के लिए बड़े ही खास हैं ये 5 शहर, जानिए क्यों? (PICS)

Edited By ,Updated: 19 Sep, 2015 06:09 PM

article

लड़कियों को जहां गप्प-छप्प मारने का मजा आता है, वहीं, वह घूमने-फिरने की भी शौकीन होती है लेकिन अकेले घूमने में असुरक्षित महसूस करती हैं।

लड़कियों को जहां गप्प-छप्प मारने का मजा आता है, वहीं, वह घूमने-फिरने की भी शौकीन होती है लेकिन अकेले घूमने में असुरक्षित महसूस करती हैं। ऐसे में वह घूमने में हिचकिचाती हैं लेकिन अगर हम आपको ऐसी जगहें बताएं जहां आप खुल कर मस्ती कर सकते हैं और सुरक्षित भी रह सकते हैं।
 
1. रेज्वैक, आइसलैंड
 
इंटरनैशनल वुमेन्स ट्रैवल सेंटर ने रेज्वैक को महिला सुरक्षा के मामले में पहला स्थान दिया है। ये रेटिंग महिलाओं के साथ होने वाली सैक्शुअल अब्यूज और मिसबिहेवियर के कम मामलों के आधार पर दी गई है। यहां ग्लेशियर हाइकिंग, स्कीइंग, वाइकिंग और हॉर्स राइडिंग का मज़ा आप ले सकती हैं।
 
2. टोक्यो, जापान
 
टोक्यो को इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। यहां महिलाओं की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाता है। सुरक्षा के साथ यहां महिलाओं को एक और चीज़ दी जाती है। वो है क्राईंग रूम। जहां महिलाएं जा कर रो सकती हैं। सुरक्षा तो समझ में आ गई, लेकिन इस रूम को देने का क्या कारण है ये समझ से बाहर है।
 
3. टोरंटो, कनाडा
 
टोरंटों को इस लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। घूमने के साथ-साथ खाने-पीने की शौकीन महिलाएं इस ऑपशन को चुन सकती हैं।
 
4. सियोल, दक्षिण कोरिया
 
वैसे तो सुरक्षा के मामले में इसे चौथा स्थान मिला है लेकिन महिलाओं के घूमने के लिए इसे पहला स्थान पर होना चाहिए था। इस शहर को दुनिया के 25 सबसे खूबसूरत शहरों में से एक माना जाता है और साथ ही यह जगह शॉपिंग हब के नाम से भी प्रसिद्ध है। 
 
5. न्यूयॉर्क, अमरीका
 
महिलाओं की सुरक्षा के मामले में अमरीका को  5वां स्थान मिला है लेकिन घूमने के लिए यहां बहुत सारे ऑपशन हैं। अच्छा खाना, घूमने के लिए अलग-अलग जगहें और नाइट लाइफ भी बड़ी अच्छी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!