मानसून में घूमने के लिए बैस्ट हैं ये प्लेस (Pics)

Edited By ,Updated: 02 Jul, 2016 11:44 AM

best places in monsoon

मानसून आने से तपती धूप और गर्मी से रहत तो मिलती है। इस खूबसूरत मौसम में प्राकृति का नजारा भी मन को खूब भाता है। ऐसे में जहां कुछ लोग घर में रहकर चाय-पकौड़े...

मानसून आने से तपती धूप और गर्मी से रहत तो मिलती है। इस खूबसूरत मौसम में प्राकृति का नजारा भी मन को खूब भाता है। ऐसे में जहां कुछ लोग घर में रहकर चाय-पकौड़े खाना पसंद करते हैं, वहीं घूमने के शौकिन लोग ऐसी जगहों पर जाने का प्लान बनाते है। जहां पर कुदरती नजारों का खुलकर लुत्फ उठाया जा सके। आज हम आपको भारत की ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहें हैं,जहां आप मानसून का भरपूर मज़ा ले सकते हैं।
 
1.गोवा
 
गोवा में बारिश के मौसम में घूमने की बात ही अलग है। बारिश की फुहारों और ठंडी हवाओं में यहां के बीच पर घूमना काफी अच्छा लगता है अगर आपको धीमी-धीमी बारिश मिल जाए, तो इस मौसम का मजा दोगुना हो जाता है।
 
2. दार्जिलिंग
 
दार्जिलिंग भारत के मशहूर टूरिज्म स्थानों में से एक है। चाय के बागान बारिश में और भी सुंदर लगते हैं। यह सैलानियों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र है।
 
3. लेह-लद्दाख
 
लेह-लद्दाख मानसून में घूमने के लिए एक शानदार जगह है। इस खुशनुमा मौसम में यहां पर आपको प्रकृति के असली रंग देखने को मिलते हैं। 
 
4. उदयपुर
 
उदयपुर राजस्थान की खूबसूरत जगहों में से एक है। इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। इसके चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है।
 
5. लोनावाला
 
लोनावाला देशों के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। इसे महाराष्ट्र का स्विटजरलैंड भी कहा जाता है। यहां पर आप बारिश के दिनों में प्रकृति को काफी करीब से महसूस कर सकते हैं।
 
6. पुडुचेरी
 
बारिश के मौसम में पुडुचेरी घूमने का अपना अलग ही मजा है। यहां पर देखने के लिए कई स्मारक, खूबसूरत मंदिर और बीच भी है।
 
7. शिलांग
 
शिलांग के सुहाने मौसम के कारण इसे ईस्ट इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है।

 

Related Story

    IPL
    Chennai Super Kings

    176/4

    18.4

    Royal Challengers Bangalore

    173/6

    20.0

    Chennai Super Kings win by 6 wickets

    RR 9.57
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!