तस्वीरों में देखें, भारत के सबसे अमीर मंदिर

Edited By ,Updated: 19 Jun, 2016 05:48 PM

see pictures india s richest temple

घूमने-फिरने के लिए अाप कई एेसी जगहों पर तो जरूर गए होगें,जहां पहाड़ों अौर खूबसूरत वादियों का नजारा...

घूमने-फिरने के लिए अाप कई एेसी जगहों पर तो जरूर गए होगें,जहां पहाड़ों अौर खूबसूरत वादियों का नजारा लिया जा सकें लेकिन क्या अापको पता हैं हमारा देश केवल खूबसूरत पहाड़ियों अौर एडवेंचर जगहों के लिए ही नहीं बल्कि बहुत से मंदिरों के लिए भी जाना जाता हैं। अापको हर कोने में मंदिर देखने को मिल जाएगे। लेकिन अाज हम अापको उन मंदिरों के बारे में बताएंगे जिनकी मान्यता तो है साथ ही वह काफी  अमीर मंदिर माने जाते हैं। 
 
 
1. पद्मनाभ स्वामी मंदिर, त्रिवेंद्रम 
 
पद्मनाभ स्वामी मंदिर भारत का सबसे अमीर मंदिर है। यह तिरुवनंतपुरम् (त्रिवेंद्रम) शहर के बीच स्थित है।इस मंदिर की कुल एक लाख करोड़ की संपत्ति है। मंदिर में भगवान विष्णु की विशाल मूर्ति विराजमान है जिसे देखने के लिए हजारों भक्त दूर-दूर से यहां आते हैं। 
 
2. तिरूपति बालाजी का मंदिर, आंध्रप्रदेश
 
तिरूपति बालाजी का मंदिर आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है। इस मंदिर में भगवान वेंकटश्वर निवास करते है। यह मंदिर समुद्र तल से 2800 फिट की ऊंचाई पर है। इस मंदिर में लगभग 50,000 श्रृद्धालु रोज दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर की कुलसंपत्ति लगभग 50,000 करोड़ है।
 
3. श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी
 
भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित यह मंदिर भारत के उड़ीसा राज्य के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित है। जगन्नाथ शब्द का अर्थ जगत के स्वामी होता है।इनकी नगरी ही जगन्नाथपुरी या पुरी कहलाती है। इस मंदिर को हिन्दुओं के चार धामों में से एक गिना जाता है।
 
4. सांई बाबा मंदिर, शिरडी 
 
सांई बाबा जी को सांई शब्द भारत के पश्चिमी भाग में स्थित प्रांत महाराष्ट्र के शिरडी नामक कस्बे में पहुंचने के बाद मिला। इस मंदिर की संपत्ति और आय दोनों ही करोड़ों में है।
 
5. सिद्धी-विनायक मंदिर, मुंबई 
 
सिद्धी-विनायक गणेश जी का यह मंदिर सभी रईस मंदिरों में से एक है। गणेश जी की जिन प्रतिमाओं की सूड़ दांईं तरफ़ मुड़ी होती है, वे सिद्धपीठ से जुड़ी होती हैं और उनके मंदिर सिद्धी विनायक मंदिर कहलाते हैं। 
 
6. वैष्णों देवी मंदिर, जम्मू 
 
भारत में हिदुंओं का पवित्र तीर्थस्थल वैष्णों देवी मंदिर है जो त्रिकुटा हिल्स में कटरा नामक जगह पर 1700 मी. की ऊंचाई पर स्थित है। यहां हर साल लगभग 500 करोड़ का दान चढ़ाया जाता है।
 
7. सोमनाथ मंदिर, गुजरात 
 
इस मंदिर की गिनती 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में होती है। इस मंदिर को अब तक 17 बार नष्ट किया गया है और हर बार इसका पुन:निर्माण किया गया। सोमनाथ में हर साल लोगों के माध्यम से करोड़ों का चढ़ावा आता है।
 
8. गुरुवयुर मंदिर, केरल 
 
इस मंदिर को विष्णु भगवान का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। कहा जाता है कि यह मंदिर लगभग 5000 साल पुराना है। अपने खजाने के कारण यह मंदिर भारत के सबसे अमीर मंदिरों की सूची में शामिल है।
 
9. काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी 
 
काशी विश्वनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि एक बार इस मंदिर के दर्शन करने और पवित्र गंगा में स्नान कर लेने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां हर साल करोड़ों का चढ़ावा आता है।
 
10. मीनाक्षी मंदिर, मदुरै 
 
मीनाक्षी मंदिर पार्वती के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। मंदिर का मुख्य गर्भगृह लगभग 3500 वर्ष से अधिक पुराना है। यह मंदिर भारत के अमीर मंदिरों में से एक है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!