बाबुल सुप्रियो को विधानसभा की चार स्थायी समितियों का सदस्य नियुक्त किया गया

Edited By Updated: 13 May, 2022 06:39 PM

pti west bengal story

कोलकाता, 13 मई (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के विधायक बाबुल सुप्रियो को गृह मामलों समेत पश्चिम बंगाल विधानसभा की चार स्थायी समितियों का सदस्य बनाया गया है।

कोलकाता, 13 मई (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के विधायक बाबुल सुप्रियो को गृह मामलों समेत पश्चिम बंगाल विधानसभा की चार स्थायी समितियों का सदस्य बनाया गया है।
बालीगंज से विधायक सुप्रियो को कार्मिक और प्रशासनिक सुधार, बंदी प्रशासन तथा विधि एवं न्यायिक मामलों की स्थायी समितियों का भी सदस्य नियुक्त किया गया।
विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि यह नियुक्ति 12 मई से प्रभावी होगी। सुप्रियो पिछले महीने बालीगंज सीट पर उपचुनाव में विजयी हुए थे और उन्हें बुधवार को विधायक पद की शपथ दिलाई गई।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!