पश्चिम बंगाल में काल बैसाखी के चलते दो लोगों की मौत

Edited By Updated: 21 May, 2022 08:45 PM

pti west bengal story

कोलकाता, 21 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल में शनिवार को काल बैसाखी ने अपना कहर बरपाया, जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी। राज्य आपदा प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 21 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल में शनिवार को काल बैसाखी ने अपना कहर बरपाया, जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी। राज्य आपदा प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया कि पूर्व बर्धमान जिले में दीवार के ढह जाने से एक व्यक्ति की जान चली गयी, जबकि नदिया जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी।
आपदा प्रबंधन मंत्री जावेद अहमद खान ने बताया कि कोलकाता में तेज आंधी-तूफान के कारण कई पेड़ उखड़ गये, जिससे यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि काल बैसाखी के कारण राज्य के कई हिस्सों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली।

एक अधिकारी के मुताबिक यहां महानायक उत्तम कुमार एवं नेताजी स्टेशन के बीच मेट्रो रेल ट्रैक पर एक पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे करीब 50 मिनट तक यातायात बाधित हुआ।
उन्होंने कहा, ‘‘ शाम को चार बजकर 40 मिनट से साढ़े पांच बजे तक (मेट्रो) सेवाएं प्रभावित रहीं। ’’


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!