प. बंगाल में कोविड के 362 नये मामले

Edited By Updated: 19 Jun, 2022 10:11 PM

pti west bengal story

कोलकाता, 19 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल में रविवार को कोविड-19 के 362 नये मामले सामने आए हैं, जो शनिवार के मुकाबले 74 ज्यादा है।

कोलकाता, 19 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल में रविवार को कोविड-19 के 362 नये मामले सामने आए हैं, जो शनिवार के मुकाबले 74 ज्यादा है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 20,21,917 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

बुलेटिन के अनुसार, कोविड से रविवार को और एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21,208 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में रविवार को संक्रमण की दर 3.50 फीसदी दर्ज की गई है।

बुलेटिन के अनुसार, पश्चिम बंगाल में फिलहाल कोविड के 1,913 मरीजों का उपचार चल रहा है, जबकि अब तक 19,98,796 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!