मेहमानों के लिए इस तरीके से बनाएं Paneer Makhmali

Edited By Updated: 23 Feb, 2020 10:42 AM

मेहमानों के लिए इस तरीके से बनाएं Paneer Makhmali...

सामग्री 
धनिया - 15 ग्राम
पुदीना - 12 ग्राम
हरी मिर्च - 2 
अदरक - 1 टेबलस्पून 
लहसुन लौंग - 4
काजू - 1 टेबलस्पून 
नमक - 1/2 टीस्पून 
नींबू का रस - 1 टेबलस्पून 
दही - 40 ग्राम
पनीर - 170 ग्राम
मक्खन - 2 टेबलस्पून 
तेल - 1 टेबलस्पून 
प्याज - 150 ग्राम
नमक - 1/4 टीस्पून 
गर्म मसाला - 1 टीस्पून 
दूध - 180 मि.ली

बनाने की विधि 
1. सबसे पहले मिक्सी में 15 ग्राम धनिया, 12 ग्राम पुदीना, 2 हरी मिर्च, 1 टेबलस्पून अदरक, 4 लौंग लहसुन, 1 टेबलस्पून काजू, 1/2 टीस्पून नमक, 1  टेबलस्पून  नींबू का रस, 40 ग्राम दही डालकर अच्छे से मिक्स करें।
2. फिर सारे मिक्सचर को 170 ग्राम पनीर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
3. अब सारे मिक्सचर को 30 मिनट के लिए मैरिनेट करें।
4.फिर एक पैन में 2 टेबलस्पून मक्खन, 1 टेबलस्पून तेल गर्म करें, इसमें 150 ग्राम प्याज डालें और पारदर्शी होने तक या सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
5. अब मैरीनेट किया हुआ पनीर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
6. इसके बाद मध्यम हीट पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें। 
7. फिर 1/4 टीस्पून नमक, 1 टीस्पून गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
8. अब, 180 मि.ली दूध डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। इसे उबाल लें।
9. मध्यम हीट पर या मिश्रण के गाढ़ा होने तक 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
10. डिश बनकर तैयार है इसे अब गर्मा गर्म परोसे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!