Edited By Parveen Kumar,Updated: 25 Sep, 2026 07:58 PM

खराब मौसम के कारण इंडिगो ने शुक्रवार 25 सितंबर को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संचालित 12 फ्लाइट रोटेशन रद्द कर दिए। इससे कुल 24 उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रद्द की गई उड़ानों में 12 आने वाली और 12 जाने वाली फ्लाइट शामिल हैं।
नेशनल डेस्क : खराब मौसम के कारण इंडिगो ने शुक्रवार 25 सितंबर को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संचालित 12 फ्लाइट रोटेशन रद्द कर दिए। इससे कुल 24 उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रद्द की गई उड़ानों में 12 आने वाली और 12 जाने वाली फ्लाइट शामिल हैं।
इंडिगो के मुताबिक, रांची एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते इन उड़ानों का संचालन रद्द करना पड़ा। प्रभावित सेवाओं में रांची को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद और पटना से जोड़ने वाली उड़ानें शामिल हैं।
रद्द की गई उड़ानों में कोलकाता-रांची-कोलकाता रूट की 6E 7561 और 6E 7562, पुणे-रांची-बेंगलुरु रूट की 6E 6484 और 6E 6799 तथा हैदराबाद-रांची रूट की 6E 421 और 6E 398 शामिल हैं। मुंबई-रांची के बीच संचालित 6E 6087 और 6E 6088 उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं।
इसके अलावा रांची को अहमदाबाद, पटना, दिल्ली और बेंगलुरु से जोड़ने वाली अन्य सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। दिनभर में दिल्ली-रांची-दिल्ली की तीन रोटेशन, कोलकाता-रांची-कोलकाता की तीन सेवाएं और पटना-रांची-अहमदाबाद की एक रोटेशन भी रद्द की गई है।
यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह
एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान का ताजा स्टेटस जरूर चेक करें। इंडिगो ने कहा कि मौसम और परिचालन संबंधी परिस्थितियों के आधार पर उड़ान शेड्यूल में आगे भी बदलाव हो सकता है। यात्रियों को अपडेट के लिए सीधे एयरलाइन के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।