टेस्टी और हैल्दी तवा पुलाव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Aug, 2017 02:33 PM

घर में मेहमान आने पर लोग खाने में पुलाव बनाते है। पुलाव खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है...

घर में मेहमान आने पर लोग खाने में पुलाव बनाते है। पुलाव खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। आज हम आपको तवा पुलाव बनाने की रेसिपी बताएंगे। यह खाने में टेस्टी और साथ में हैल्दी भी है। 

सामग्री
- 1 टेबलस्पून तेल
- 1 1/2 टेबलस्पून घी
- 1 टीस्पून जीरा
- 120 ग्राम प्याज
- 1 टेबलस्पून अदरक
- 1/2 टेबलस्पून लहसुन(कद्दूकस किया हुआ)
- 80 ग्राम गाजर
- 170 ग्राम आलू
- 45 ग्राम हरे मटर
- 140 ग्राम टमाटर
- 90 ग्राम शिमला मिर्च
- 1 टेबलस्पून पाव भाजी मसाला
- 1 टेबलस्पून लाल मिर्च
- 1/2 टीस्पून हल्दी
- 2 टेबलस्पून पानी
- 400 ग्राम चावल(पके हुए)
- 1 टीस्पून नमक
- 1 टीस्पून नींबू का रस

विधि
1. एक पैन में घी और तेल डालकर अच्छे से फ्राई करें। अब इसमें जीरा, प्याज, अदरक और लहसुन डालकर अच्छे से मिक्स करें।
2. अब इसमें गाजर, आलू और हरे मटर डालकर अच्छे से मिलाएं और ढककर 3-5 मिनट के लिए पकाएं। फिर इसमें टमाटर और शिमला मिर्च डालकर मिक्स करें।
3. इसके बाद इसमें पाव भाजी मसाला, लाल मिर्च, हल्दी और पानी डालकर दोबारा मिक्स करें और कवर करके 3-5 मिनट के लिए पकाएं।
4. अब इसमें पके हुए चावल डालें और अच्छे से मिलाएं। फिर इसमें नमक और नींबू का रस मिलाएं।
5. तवा पुलाव तैयार है। इसे धनिए के साथ गार्निश करें। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!