Edited By ,Updated: 04 Apr, 2017 01:31 PM
थाई कुजीन में Vegan थाई कोकोनट वेजिटेबल करी सबसे फेमस डिश है। इसमें डाला गया नारियल का स्वाद इसे ओर भी लजीजदार बनाता है। वैजीटेरियन लोगों के लिए यह रैसिपी सेहत और स्वाद दोंनों ही तरह से बैस्ट
पंजाब केसरी(जायका) : थाई कुजीन में Vegan थाई कोकोनट वेजिटेबल करी सबसे फेमस डिश है। इसमें डाला गया नारियल का स्वाद इसे ओर भी लजीजदार बनाता है। वैजीटेरियन लोगों के लिए यह रैसिपी सेहत और स्वाद दोंनों ही तरह से बैस्ट आॅप्शन है। आइए जानें, इसकी रैसिपी...
सामग्री
- 2 टेबल स्पून नारियल का तेल
- 60 ग्राम हरे प्याज
- 80 ग्राम गाजर
- 2 टेबल स्पून करी पाउडर
- 100 ग्राम फूल गोभी
- 90 ग्राम मशरूम
- 380 मिलीलीटर नारियल का दूध
- 150 ग्राम टमाटर
- 100 ग्राम काबुली चने
- 1/2 टी स्पून नमक
- 100 ग्राम हरे मटर
- 35 ग्राम Kale के हरे पत्ते
विधि
1. एक भारी कड़ाही मेें 2 टेबल स्पून नारियल का तेल गर्म करें। फिर इसमें 60 ग्राम हरे प्याज डालकर भूनें।
2. अब इसमें 80 ग्राम गाजर और 2 टेबल स्पून करी पाउडर मिलाकर भून लें।
3. फिर इसके बाद 100 ग्राम फूल गोभी, 90 ग्राम मशरूम भी डालकर हल्का भूनें जब तक खुशबू न आने लग जाए।
4. आंच को धीमी करते हुए इसमें 380 मिलीलीटर नारियल का दूध, 150 ग्राम टमाटर, 100 ग्राम काबुली चने, 1/2 टी स्पून नमक मिक्स करें और 15 मिनट तक पकाएं।
5. फिर इसमें 100 ग्राम हरे मटर और 35 ग्राम Kale के हरे पत्ते डालकर 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं।
6. गर्म-गर्म परोसें।