आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रहा संघ : तेजस्वी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Mar, 2018 04:29 PM

conspiracy to end reservation

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आरक्षण समाप्त करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए आज लोगों को संघ के झांसे में नहीं आने की हिदायत दी है।

पटनाः बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आरक्षण समाप्त करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए आज लोगों को संघ के झांसे में नहीं आने की हिदायत दी है।

यादव ने ट्वीट के द्वारा संघ पर निशाना साधते हुए कहा, संघ बड़ी चालाकी से संविधान और आरक्षण को खत्म कर रहा है। भाजपा ने युवाओं, किसानों और बेरोकागारों को छला है। यह मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के मास्टर है। इनके झांसो से बचकर रहना। इन्हें उपचुनाव में सबक सिखाना है। 

नेता प्रतिपक्ष ने एक अन्य ट्वीट में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के महागठबंधन में शामिल होने के मुद्दे पर कहा कि हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी के राजग छोड़ राजद के साथ आते ही राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी आनन-फानन में दिल्ली भागे।


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिल मुख्यमंत्री की विश्वसनीयता समाप्त होने को लेकर फीडबैक दिया है। उन्होंने कहा सुशील मोदी ने यह भी बताया होगा कि अब राजद गठबंधन जीतेगा, हम हारेंगे। इसलिए अब तेजस्वी को लपेटना होगा, प्राथमिकी दर्ज होने के 8 महीने बाद भी सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल नहीं की है।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!