Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Mar, 2018 10:47 AM
देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो मार्च को समाप्त सप्ताह में 16.78 करोड़ डॉलर बढ़कर 420.76 अरब डॉलर हो गया। इससे पहले 23 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में यह 1.13 अरब डॉलर घटकर 420.69 अरब डॉलर रहा था।
नई दिल्लीः देश का विदेशी मुद्रा भंडार दो मार्च को समाप्त सप्ताह में 16.78 करोड़ डॉलर बढ़कर 420.76 अरब डॉलर हो गया। इससे पहले 23 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में यह 1.13 अरब डॉलर घटकर 420.69 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक के जारी आंकड़ों के अनुसार, 2 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 17.72 करोड़ डॉलर की बढ़ौतरी हुई और यह 395.64 अरब डॉलर हो गया। स्वर्ण भंडार 81 लाख डॉलर बढ़कर 21.52 अरब डॉलर पर रहा।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.01 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 2.06 अरब डॉलर पर तथा विशेष आहरण अधिकार 74 लाख डॉलर डॉलर घटकर 1.52 अरब डॉलर पर रह गया।