आइडिया सेल्युलर को 1284 करोड़ रुपए का घाटा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 01:21 PM

idea cellular loses 1284 crores

वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर को 1,284 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर को 1,106 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर की आय 13.3 फीसदी घटकर...

नई दिल्लीः वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर को 1,284 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर को 1,106 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर की आय 13.3 फीसदी घटकर 6,510 करोड़ रुपए रही है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर की आय 7,510 करोड़ रुपए रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आइडिया सेल्युलर का एबिटडा 1,547 करोड़ रुपए से घटकर 1,223 करोड़ रुपए रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आइडिया सेल्युलर का एबिटडा मार्जिन 20.6 फीसदी से घटकर 18.8 फीसदी रहा है।

तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आइडिया सेल्युलर की औसतन प्रति ग्राहक आय 132 रुपए से घटकर 114 रुपए रही है। तिमाही आधार पर वॉयस सेगमेंट में मिनट वॉल्यूम 255 अरब से बढ़कर 282.6 अरब रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में वॉयस सेगमेंट की आय 22 पैसे घटकर 16.80 पैसे रही है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में मोबाइल डाटा की आय 2.70 पैसे से घटकर 2 पैसे रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!