त्योहारी सीजन में रेलयात्रियों की तादाद 60 प्रतिशत बढ़ी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 05:23 PM

number of passengers increased by 60 percent during festive season

राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर त्योहारी सीजन में रोजाना करीब 6 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई जबकि आनंद विहार स्टेशन पर 80 हकाार यात्रियों का आवागमन हुआ जो एक सामान्य से 60 प्रतिशत तक अधिक है। राष्ट्रीय राजधानी में आनंद विहार, नई दिल्ली,...

नई दिल्लीः राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर त्योहारी सीजन में रोजाना करीब 6 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई जबकि आनंद विहार स्टेशन पर 80 हकाार यात्रियों का आवागमन हुआ जो एक सामान्य से 60 प्रतिशत तक अधिक है।  राष्ट्रीय राजधानी में आनंद विहार, नई दिल्ली, हकारत निकाामुद्दीन, दिल्ली छावनी और पुरानी दिल्ली मुख्य रूप से देशभर में रेलयात्रियों के आवागमन के स्टेशन हैं।  उत्तर रेलवे के एक वक्तव्य के अनुसार आनंद विहार टर्मिनल पर इस साल दीवाली और छठ के मौके पर 80 हकाार यात्रियों का आवागमन दर्ज किया गया, जबकि सामान्य रूप में करीब 50 हजार यात्री प्रतिदिन इस स्टेशन से आते जाते हैं। यह संख्या 60 प्रतिशत अधिक रही।

पुरानी दिल्ली स्टेशन पर इस दौरान यात्रियों की संख्या 20 प्रतिशत अधिक रही, जबकि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दीवाली एवं छठ पर्व पर प्रतिदिन करीब छह लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। आनंद विहार, नई दिल्ली, हकारत निकाामुद्दीन और पुरानी दिल्ली स्टेशन से साढ़े आठ लाख लोग आते जाते हैं।  उत्तर रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने यहां कहा कि दिल्ली मंडल ने इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के आवागमन का बड़ी कुशलता से प्रबंध किया। प्रतीक्षालयों, बुकिंग काउंटरों, फुटओवर ब्रिज और प्लेटफॉर्मों पर भारी भीड़ रही, लेकिन रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सजगता एवं कर्मठता से कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!