पुराने नोट आपको बना सकते हैं लखपति, बस करना होगा ये काम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Nov, 2017 01:04 PM

old notes are selling online this is the most expensive selling note

मोदी सरकार के एक बड़े फैसले नोटबंदी को एक साल होने वाला है। केंद्र सरकार ने पिछले साल 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोटों पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद सभी को बैंक जाकर पुराने नोटों को नए नोटों में बदलवाना जरुरी हो गया था। लेकिन अब आपको जानकर हैरानी...

नई दिल्लीः अगर आपके पास पुरानी करंसी है तो आपके पास मौका है लखपति बनेने का। जी हां पुरानी करंसी को अॉनलाइन बेच कर आप पुराने नोटों की अच्छी कीमत वसूल कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने पिछले साल 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपए के नोटों पर रोक लगा दी थी जिसके बाद सभी को बैंक जाकर पुराने नोटों को नए नोटों में बदलवाना जरुरी हो गया था लेकिन अब आपको जानकर हैरानी होगी कि अब इन पुराने नोटों की ब्रिकी ऑनलाइन शुरु हो चुकी है। जहां इनकी वास्तविक कीमत से ज्यादा कीमत ली जा रही है।

क्यों खरीद रहे लोग पुराने नोट 
कई लोगों को एंटीक चीजें सहेजने का शौक होता है। ये पुरानी कार, पुरानी करेंसी आदि को पास रखते हैं। ऐसे में कई वेबसाइट हैं, जो ऐसी चीजों की ऑनलाइन नीलामी करती हैं। ऐसी ही साइटों पर 500 और 1000 के पुराने नोट उपलब्ध हैं वैसे पुरानी चीजों को सहजने की प्रवति नई नहीं है। ऐसा नोटबंदी से पहले भी होता रहा है। प्रचलन से हट गए नोटों को लोग अपनी रुचि के अनुसार संग्रहालय या घर के किसी कोने में सहेजकर रखते थे। देश ही नहीं, ऐसा विदेश में भी होता है। नोट जितना पुराना होता जाता है, उसकी कीमत उतनी ही बढ़ती जाती है।
PunjabKesari
20 रुपए के नोट की कीमत 1699 रुपए
‘ई-बे’ वेबसाइट पर 299 से 599 तक की कीमत पर 500 और 1000 के नोट उपलब्ध हैं। यहां 20 रुपए के पूर्ण चक्र वाले नोट की कीमत 1699 रुपए है वहीं 200 और 500 के नए नोट भी उपलब्ध हैं। इनकी खासियत लकी माना जाने वाला नंबर 786 मौजूद होना है। 786 नंबर के 200 के नोट की कीमत 425 रुपए और 500 के नोट की कीमत 900 रुपए है। साथ ही यहां 10 का पुराना नोट 120 रुपए, 1 रुपये का पुराना नोट 140 रुपए और 100 रुपए का नोट 275 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है। 


10 से अधिक नोट रखने पर मिल सकती है सजा
सरकार ने नोटबंदी के बाद पुराने नोटो का प्रचलन दंडनीय अपराध घोषित कर दिया है। लोग कलेक्शन के लिए कुछ नोट अपने पास रखते हैं, लेकिन इनके लिए सरकार ने एक सीमा तय की है। किसी के पास 500 और 1000 के पुराने नोट 10 से अधिक हैं तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!