रिलायंस इंडस्ट्रीज बाजार पूंजीकरण के मामले में TCS के करीब पहुंची

Edited By ,Updated: 09 Apr, 2017 11:00 AM

ril closes in on tcs for top m cap ranking

अपने शेयर मूल्य में जोरदार तेजी से मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैप) के लिहाज से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टी.सी.एस.) के करीब पहुंच रही है।

नई दिल्लीः अपने शेयर मूल्य में जोरदार तेजी से मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज बाजार पूंजीकरण (मार्कीट कैप) के लिहाज से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टी.सी.एस.) के करीब पहुंच रही है। बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में 28,000 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ।   

बीते सप्ताह सैंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से 5 के बाजार पूंजीकरण कुल मिलाकर 39,112.28 करोड़ रुपए बढ़ा। शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आे.एन.जी.सी., एस.बी.आई., एच.यू.एल. व आई.आे.सी. के बाजार पूंजीकरण में बढ़ौतरी दर्ज की गई। वहीं टी.सी.एस., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी., एच.डी.एफ.सी. व इन्फोसिस के बाजार पूंजीकरण में इसी दौरान गिरावट दर्ज की गई। इन कंपनियों को संचयी नुकसान 23,003.32 करोड़ रुपए रहा। आलोच्य सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 28,074.77 करोड़ रुपए बढ़कर 4,56,983.23 करोड़ रुपए हो गया और बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष कंपनियों में वह सबसे अधिक फायदे में रही।  

फोर्ब्स के सूची के अनुसार 31 अरब डॉलर की संपदा के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। आई.आे.सी. का बाजार पूंजीकरण इस दौरान 5,074.43 करोड़ रुपए बढ़कर 1,92,876.55 करोड़ रुपए, हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 2,900.23 करोड़ रपये बढ़कर 1,99,801.94 करोड़ रुपए हो गया।  इसी तरह आे.एन.जी.सी. का बाजार पूंजीकरण 1,668.32 करोड़ रुपए बढ़कर 2,39,147.34 करोड़ रुपए, एस.बी.आई. का बाजार पूंजीकरण 1,394.53 करोड़ रुपए बढ़कर 2,34,699.27 करोड़ रुपए हो गया। वहीं दूसरी और आई.टी.सी. का बाजार पूंजीकरण आलोच्य सप्ताह में 9,353.49 करोड़ रुपए घटकर 3,31,319.87 करोड़ रुपए रहा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!