ऑटोमोबाइल सैक्टर में तेजी, 21% बढ़ी बजाज ऑटो की बिक्री

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Dec, 2017 02:20 PM

the speed in the automobile sector 21 increase in bajaj auto sales

दोपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो की नवंबर में कुल बिक्री 21% बढ़कर 3,26,458 वाहन रही। पिछले साल नवंबर में यह आंकड़ा 2,69,948 वाहन था।  बंबई शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल की बिक्री इस दौरान 2,63,970 इकाई रही है। यह पिछले...

नई दिल्लीः दोपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो की नवंबर में कुल बिक्री 21% बढ़कर 3,26,458 वाहन रही। पिछले साल नवंबर में यह आंकड़ा 2,69,948 वाहन था।  बंबई शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल की बिक्री इस दौरान 2,63,970 इकाई रही है। यह पिछले साल की इसी माह की 2,37,757 इकाई की बिक्री से 11% अधिक है।  समीक्षावधि में कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 94% उछलकर 62,488 इकाई रही है जो पिछले साल समान अवधि में 32,191 इकाई थी।  इस दौरान कंपनी का निर्यात 1,46,623 वाहन रहा जो पिछले साल इसी दौरान के 1,15,425 वाहनों के निर्यात से 27त्न अधिक है।  

|वहीं देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की नवंबर में बिक्री 14.1% बढ़कर 1,54,600 वाहन रही। पिछले साल नवंबर में यह आंकड़ा 1,35,550 इकाई था।  कंपनी ने एक बयान में जानकारी दी कि उसकी घरेलू बिक्री 1,45,300 इकाई रही है जो नवंबर 2016 की 1,26,325 वाहनों की बिक्री से 15% अधिक है।  छोटी कारों की श्रेणी में कंपनी की बिक्री में 1.8% की गिरावट देखी गई है। वहीं कॉम्पैक्ट श्रेणी की कारों की बिक्री 32.4% बढ़ी है।  कंपनी का निर्यात नवंबर में 9300 इकाई रहा, जो पिछले साल इसी माह में 9225 इकाई था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 18% बढ़ी
नवंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। नवंबर में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 18 फीसदी बढ़कर 38570 यूनिट रही है जो नवंबर 2016 में 32,564 यूनिट रही थी।

मारुति सुजुकी की बिक्री में अच्छी बढ़त
नवंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। नवंबर 2017 में मारुति सुजुकी की कुल बिक्री 1.54 लाख यूनिट रही है। जबकि नवंबर 2016 में मारुति सुजुकी की कुल बिक्री 1.35 लाख यूनिट रही थी। सालाना आधार पर नवंबर में कंपनी की घरेलू बिक्री 1.26 लाख यूनिट से बढ़कर 1.45 लाख यूनिट रही है। इसी तरह साल दर साल आधार पर नवंबर में मारुति की एक्सपोर्ट 9225 यूनिट से बढ़कर 9300 यूनिट हो गया है।

अशोक लेलैंड की बिक्री 51% बढ़ी
नवंबर में अशोक लेलैंड की बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। नवंबर में अशोक लेलैंड की कुल बिक्री 51 फीसदी बढ़कर 14460 यूनिट रही है। जबकि कंपनी ने नवंबर 2016 में 9574 यूनिट की बिक्री की थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!