सोने के वायदा भाव गिरकर 71 हजार रुपए से नीचे, चांदी भी फिसली

Edited By jyoti choudhary,Updated: 25 Apr, 2024 12:00 PM

gold futures prices fell below rs 71 thousand silver also slipped

बुधवार की तेजी के बाद सोने चांदी के वायदा भाव में आज नरमी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 70,650 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 81,700 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं।...

बिजनेस डेस्कः बुधवार की तेजी के बाद सोने चांदी के वायदा भाव में आज नरमी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 70,650 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 81,700 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

सोने के वायदा भाव सुस्त

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 272 रुपए की गिरावट के साथ 70,778 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 386 रुपए की गिरावट के साथ 70,664 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,778 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 70,650 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 73,958 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी की चमक भी फीकी

MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 174 रुपए की गिरावट के साथ 82,060 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 527 रुपए की गिरावट के साथ 81,707 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 82,060 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 81,501 रुपए के भाव निचला स्तर छू लिया। इस महीने चांदी के वायदा ने 86,126 रुपए किलो के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। Comex पर सोना 2,327.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,338.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2,331.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.18 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.34 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 27.28 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!