Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Aug, 2017 12:32 PM
पंजाब डी.जी.पी. ऑफिस के आई.टी. विभाग से 2000 पुलिस मुलाजिमों का भर्ती रिकार्ड गायब होने के मामले में मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 स्थित वायरलैस एंड कम्युनिकेशन स्थित स्टोर रूम में से एक बाक्स मिला। जांच में उसके अदंर से 125 फाइलें मिलीं।
चंड़ीगढ(विनोद) : पंजाब डी.जी.पी. ऑफिस के आई.टी. विभाग से 2000 पुलिस मुलाजिमों का भर्ती रिकार्ड गायब होने के मामले में मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 स्थित वायरलैस एंड कम्युनिकेशन स्थित स्टोर रूम में से एक बाक्स मिला। जांच में उसके अदंर से 125 फाइलें मिलीं।
इस बारे में जानकारी मिलते ही मौके पर ए.डी.जी.पी. वी.के. भावरा (आई.टी. एंड टी.) पहुंचे और सूचना चंडीगढ़ पुलिस को भी दी। सभी फाइलें चंडीगढ़ पुलिस सील कर साथ ले गई है। इस मामले में जैसे ही चंडीगढ़ पुलिस के पास पंजाब के दो इंस्पैक्टर की शिकातय आई है कि वह भी इस मामले में खुलासा करना चाहते हैं व उनके भी बयान दर्ज किए जाएं। इसके बाद से ही चंडीगढ पुलिस मामले को ज्यादा गंभीरता से ले रही है।
यह रिकार्ड गायब :
-1985 में भर्ती सभी रैंक के कर्मचारियों का रिकॉर्ड।
-1986 से 1988 तक भर्ती कांस्टेबल, मैसेंजर, ऑप्रेटर, टैक्नीनिशयन और ए.एस.आई.।
-1989 और 1992 में भर्ती विभिन्न रैंक के कर्मचारी।
-1993 में एस.पी.ओं. से कांस्टेबल प्रमोट किए मुलाजिम।
-1998 में कांस्टेबल भर्ती किए सभी मुलाजिम।
इंस्पैक्टर भी सवालों के घेरे में :
सूत्रों के मुताबिक मोहाली के इंड़स्ट्रियल एरिया फेज-9 स्थित वायरलैस एंड कम्युनिकेशन में जो स्टोर रूम है उसका इंचार्ज इंस्पैक्टर जसबीर सिंह है। उनकी पोस्टिंग वर्ष 2014 से है। हर साल एक डी.एस.पी. पद का अधिकारी उस स्टोररूम की फीजिकल वैरीकेशन करता है। ऐसे में इतना बड़ा बाक्स स्टोर रूम में कैसे पहुंचा, इसका जबाव उस विंग के किसी भी कर्मचारी व अधिकारी के पास नहीं। इस कारण अब मौजूद इंस्पैक्टर भी सवालों के घेरे में आते नजर आ रहे हैं।