चंडीगढ़ को कांग्रेस की गारंटी पर भरोसा, जुमलेबाजों की हार निश्चित

Edited By Varsha Yadav,Updated: 25 Apr, 2024 05:30 PM

chandigarh trusts congress s guarantee defeat of rhetoricians certain

नताशा ने कहा की कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में जो गारंटी दी है उसमे हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय के अंतर्गत समाज के हर वर्ग को राहत दिलाने के लिए प्रावधान किए गए है।

नई दिल्ली। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस सोशल मिडिया प्रभारी एवं पंजाब ऑब्जर्वर नताशा शर्मा ने महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के साथ चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस का न्याय पत्र घर घर पहुंचाने की मुहीम में हिस्सा लिया और कहा की आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के न्याय पत्र में जो गारंटी दी गई है उसे चंडीगढ़ के हर घर में पहुंचाने का काम महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जोरशोर से शुरू है और चंडीगढ़ के हर कोने से कांग्रेस के न्याय पत्र में अंकित नारी न्याय के प्रमुख बिंदुओं को महिलाओ का भारी समर्थन मिल रहा है।

नताशा ने कहा की कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में जो गारंटी दी है उसमे हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय के अंतर्गत समाज के हर वर्ग को राहत दिलाने के लिए प्रावधान किए गए है। सामाजिक न्याय के लिए जाति जनगणना से लेकर बेरोजगारों के लिए पहली नौकरी पक्की होने की गारंटी तक कांग्रेस न्याय पत्र में विभिन्न गारंटी दी गई है। नारी न्याय के अंतर्गत कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटी निम्नप्रकार है :

 

1. महालक्ष्मी:

गरीब परिवार में एक महिला को सलाना १ लाख रुपए

2. आधी आबादी, पुरा हक़ : केंद्र सरकार में नई भर्तियों में 50% महिला आरक्षण

3. शक्ति का सम्मान :

आशा, आंगनवाड़ी और मिड डे मील बनाने वाली महिलाओं के वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना

4. अधिकार मैत्री :

महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने
के लिए हर ग्राम पंचायत में एक अधिकार मैत्री

5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल :
कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी

 

नताशा शर्मा ने कहा की मोदी सरकार के दस साल के कार्यकाल में युवा, किसान, पिछड़े, दलित, आदिवासी, महिला बेतहाशा परेशान है। बेरोजगारी, महिला अत्याचार, किसानो की समस्या, आसमान छूती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ रखी है। समाज में विभाजन कर सांप्रदायिक उन्माद फैलाना, फूट डालना और राज करना भाजपा की रणनीति है जिसे अब देश की जनता समझ चुकी है। इस बार लोग अपने मुद्दों और समस्याओं के समाधान की बात करना चाहते है जिससे भाजपा परेशान है। कांग्रेस पार्टी के न्याय पत्र ने इस लोक सभा चुनाव को जमीनी मुद्दों का चुनाव बना दिया है जिसमे भाजपा के पास बताने के लिए कुछ भी नही है और इसीलिए प्रधानमंत्री मोदी जी और उनका पुरा तंत्र जनता का ध्यान भटकाने में जुटा हुआ है।

नताशा ने कहा की चंडीगढ़ में पीछले सांसद ने कोई काम नही किया। किरण खेर ने जनता की अपेक्षाओं को पुरा नहीं किया। क्षेत्र में विकास काम करने की जगह ज्यादातार समय मुम्बई में मनोरंजन की दुनियां में बिताया और जनता परेशान रही। इसलिए इस बार चंडीगढ़ की जनता ने कांग्रेस उमीदवार वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष तिवारी जी को संसद भेजने का मन बना लिया है। महिला कांग्रेस की हर एक कार्यकर्त्ता  हर घर जाकर कॉन्ग्रेस का न्याय पत्र पहुंचाने में लगी हुई है और देश की आधी आबादी मोदी सरकार की जकड़ से बाहर आने के लिए उत्साहित होकर कांग्रेस को वोट देने का मन बना चुकी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!