वेलेंटाइन-डे पर 500 जवान होंगे तैनात

Edited By ,Updated: 14 Feb, 2016 01:47 AM

500 policeman deployed on valentine s day

वेंलेंटाइन-डे पर मनचलों पर नकेल कसने के लिए यू.टी. पुलिस अपने 500 जवानों को लेकर उतरेगी। एस.एस.पी. डा. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि इलाका डी.एस.पी. समेत 3 डी.एस.पी. अलग से लगाए गए हैं।

 चंडीगढ़ (बृजेन्द्र): वेंलेंटाइन-डे पर मनचलों पर नकेल कसने के लिए यू.टी. पुलिस अपने 500 जवानों को लेकर उतरेगी। एस.एस.पी. डा. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि इलाका डी.एस.पी. समेत 3 डी.एस.पी. अलग से लगाए गए हैं। वहीं पुलिस की गेड़ी रुट्स पर विशेष नजर रहेगी। इनके लिए बकायदा ‘गेड़ी रुट इंस्पैक्टर्स’ तैनात किए गए हैं। वहीं इलाका एस.एच.ओ. भी अपने स्तर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सजग रहेगें। देखा जाए तो वेलेंटाइन डे के दौरान युवतियों विशेषकर कालेज व स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। सैक्टर-11 जी.सी.जी., पी.यू., एस.डी. कालेज-32, देव समाज कालेज-36 समेत जी.सी.जी. 42 के बाहर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। वहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वालों को दबोचने के लिए भी विशेष बैरीकेड्स लगाए जाएंगे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!