Edited By ,Updated: 06 Oct, 2015 12:23 AM
करोड़ों रूपये का घोटाला मामले में गिरफ्तार पंजाब के एग्रीकल्चर डायरेक्टर मंगल सिंह संधू पर घर में अवैध शराब रखने पर चंडीगढ़ सैक्टर 36 थाना पुलिस ने एक्साइज एक्ट का मामला दर्ज किया है।
चंडीगढ़,(सुशील) करोड़ों रूपये का घोटाला मामले में गिरफ्तार पंजाब के एग्रीकल्चर डायरेक्टर मंगल सिंह संधू पर घर में अवैध शराब रखने पर चंडीगढ़ सैक्टर 36 थाना पुलिस ने एक्साइज एक्ट का मामला दर्ज किया है। चंडीगढ़ पुलिस ने संधू के घर से अलग अलग ब्रांड की शराब की 53 बोतले जब्त की। बठिंडा पुलिस ने रविवार रात सैक्टर 42 निवासी एग्रीकल्चर डायरेक्टर मंगल सिंह संधू के घर पर छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार किया था। छापामारी के दौरान घर की तलाशी ली गई तो शराब की 53 बोतल बरामद हुई। पुलिस ने अवैध शराब मिलने की शिकायत सैक्टर 36 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने संधू के घर पर छानबीन की। चंडीगढ़ पुलिस भी संधू को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।