अब 1953 तक के मिलेंगे ऑनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

Edited By ,Updated: 19 Feb, 2017 12:18 PM

birth death certificates

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का वर्ष 1953 से अब तक का डाटा कम्प्यूटराइज्ड किया जाएगा। जन्म व मृत्यु से संबंधित प्रमाण पत्र के लिए शहरवासियों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक क्लिक से प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी पा सकेगा।

चंडीगढ़(रोहिला) : जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का वर्ष 1953 से अब तक का डाटा कम्प्यूटराइज्ड किया जाएगा। जन्म व मृत्यु से संबंधित प्रमाण पत्र के लिए शहरवासियों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक क्लिक से प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी पा सकेगा। 

 

डिजिटल इंडिया के तहत शुरू की गई इस योजना के तहत वर्ष 2015 में डाटा कम्प्यूटराइज्ड कर दिया था, लेकिन अब धीरे-धीरे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का सारा डाटा प्रशासन द्वारा ऑनलाइन किया जा रहा है। विभाग के संबंधित अधिकारी के अनुसार फिलहाल अभी पूरे डाटा की स्कैनिंग का काम चल ही रहा है जो जल्द पूरा होगा। इसके बाद सारा डाटा वैबसाइट पर ऑनलाइन किया जा सकेगा। गौरतलब है कि अभी तक यह पूरा रिकार्ड रजिस्टर में दर्ज था। 

 

1996 से 2017 तक का डाटा अपलोड :
आमतौर पर लोगों को जन्म संबंधी प्रमाण पत्र बनाने के लिए कई परेशानियां झेलना पड़ती थीं। फिलहाल प्रमाण पत्र बनाने का कार्य ऑनलाइन होने से काम की गति भी बढ़ी है। जन्म से संबंधित वर्ष 1996 से अब तक का डाटा अपलोड किया जा चुका है। जानकारी अनुसार एक माह तक 1953 से 1995 तक का डाटा भी कम्प्यूटराइज्ड कर दिया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कुछ डाटा स्कैन किया जाना बाकि रह गया है, जिसे लेकर कार्य जारी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!