Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jun, 2017 10:21 PM
नगर में एक बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोरों की हरकत सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। यहां कांसल के एक बंद घर को चोरों द्वारा अंजाम दिया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत एस.एच.ओ साहिब सिंह को दी।
नयागांव (मुनीष): नगर में एक बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोरों की हरकत सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। यहां कांसल के एक बंद घर को चोरों द्वारा अंजाम दिया जा रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत एस.एच.ओ साहिब सिंह को दी।
एस.एच.ओ अपने टीम साथ कांसल एरिया का दौरा किया। पुलिस ने कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एस.एच.ओ. ने बताया कि कांसल निवासी प्रिंस ने शिकायत दी की, वह अपने रिश्तेदार का बंद मकान को देखने गया तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर के सी.सी.टी.वी. कैमरे को चेक किया तो इसमें चोरों की फुटेज दिखी। एस.एच.ओ. ने बताया कि चोरों की फुटेज मोहाली जिलों के थानों सहित चंडीगढ़ के थानों में दी गई है।