बाहरी अकैडमीशियन भी संभाल सकता है वी.सी. की जिम्मेदारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 08:30 AM

external academic can also handle v c  responsibility

पंजाब यूनिवर्सिटी के नए वाइस चांसलर के लिए वैसे तो काफी नाम चर्चा में हैं पर वी.सी. की कमान पी.यू. से बाहर का अकेडमीशियन भी संभाल सकता है।

चंडीगढ़ (हंस): पंजाब यूनिवर्सिटी के नए वाइस चांसलर के लिए वैसे तो काफी नाम चर्चा में हैं पर वी.सी. की कमान पी.यू. से बाहर का अकेडमीशियन भी संभाल सकता है। 2012 में जब प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर को पी.यू. का वी.सी. बनाया गया था तो उनका नाम भी कहीं चर्चा में ही नहीं था। 

 

जानकारी के मुताबिक  वी.सी. के लिए पी.यू. के प्रोफैसर के अलावा शिमला, कुरुक्षेत्र और जयपुर की यूनिवर्सिटी से कुछ अकेदमिशीयन के नाम भी सामने आ रहे हैं। वहीं कुछ अन्य अकेदमीशीयन भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

प्रक्रिया में लग सकते हैं 6 माह भी 
वी.सी. की भर्ती चांसलर अॅाफिस से विज्ञापन निकालने के बाद होगी। इस प्रक्रिया में 6 माह भी लग सकते हैं। यह भी हो सकता है कि वी.सी. ग्रोवर को नए वी.सी. की नियुक्ति तक कुछ समय के लिए एक्सटैंशन भी मिल जाए। पी.यू. के इतिहास में यह भी हुआ है कि वी.सी. को तीन टर्म के लिए एक्सटैंशन मिली हो। ऐसे में प्रो. ग्रोवर को तीन साल की एक्सटैंशन मिल सकती है। 

 

पी.यू. से पहले पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में वी.सी. की टर्म खत्म होने पर होने पर चांसलर ऑफिस की तरफ से विज्ञापन निकालकर ही वी.सी. की नियुक्ति की गई थी। इस प्रक्रिया में कुछ समय लगा था, जिस कारण वी.सी. का कार्यकाल खत्म होने पर वहां किसी अन्य अकेडमिशीयन को कुछ समय के लिए वी.सी. का कार्यभार सौंपा था। 

 

सर्च कमेटी पर निर्भर कौन बनेगा नया वी.सी.: यह काफी हद तक सर्च कमेटी पर भी निर्भर करता है कि पी.यू. का नया वी.सी. कौन होगा। काफी अकेडमिशीयन और उम्मीदवारों को सर्च कमेटी बनने का भी इंतजार है।

 

चर्चा है कि इस समय केंद्र में भाजपा सरकार है और ऐसे में पी.यू. में भाजपा से जुड़ा व्यक्ति ही वी.सी. पद पर कायम होगा। प्रो. अरुण ग्रोवर ने पी.यू. में बतौर वी.सी. 23 जुलाई 2012 में ज्वाइन किया था। प्रो. ग्रोवर मुम्बई से हैं। वह कैंपस में छ साल यानि दो टर्म पूरी कर चुके हैं।

 

सर्च कमेटी परनिर्भर कौन बनेगा नया वी.सी.
यह काफी  हद तक सर्च कमेटी पर भी निर्भर करता है कि पी.यू. का नया वी.सी. कौन होगा। काफी अकेडमिशीयन और उम्मीदवारों को सर्च कमेटी बनने का भी इंतजार है। चर्चा है कि इस समय केंद्र में भाजपा सरकार है और ऐसे में पी.यू. में भाजपा से जुड़ा व्यक्ति ही वी.सी. पद पर कायम होगा।

 

प्रो. अरुण ग्रोवर ने पी.यू. में बतौर वी.सी. 23 जुलाई 2012 में ज्वाइन किया था। प्रो. ग्रोवर मुम्बई से हैं। वह कैंपस में  छ साल यानि दो टर्म पूरी कर चुके हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!