Edited By ,Updated: 22 Mar, 2017 10:16 PM
बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में आरोपी पिता पर सैक्टर-34 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया गया है।
चंडीगढ़, (संदीप): बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में आरोपी पिता पर सैक्टर-34 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता 9वीं में पढ़ती है।
बुधवार दोपहर उसकी मां जो कोठियों में काम करती है वह काम पर गई थी व इस दौरान आरोपी पिता ने बेटी को घर में अकेला पाकर सके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नाबालिगा ने जैसे-तैसे खुद को बचाते हुए सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और अपनी मां को दी थी।