Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 10:18 AM
एक्टर अमिताभ बच्चन के नाम पर ट्राईसिटी में ठगी करने वाले हैरी भट्ट का पुलिस ने पता लगा लिया है।
मोहाली (कुलदीप): एक्टर अमिताभ बच्चन के नाम पर ट्राईसिटी में ठगी करने वाले हैरी भट्ट का पुलिस ने पता लगा लिया है। वहीं, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में मुंबई से उसकी पत्नी डॉली भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पति-पत्नी करीब छह महीने से पुलिस को धोखा दे रहे थे। जानकारी के मुताबिक खरड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी हैरी भट्ट को मुंबई पुलिस ने ठगी के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। वह मुंबई की तलोजा जेल में बंद था।इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस दोनों को काबू कर ला रही है। मुंबई पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को लेकर पुलिस मोहाली के लिए रवाना हो चुकी है।