चंडीगढ़ में आई.ए.एस. ऑफिसर्स की कमी

Edited By ,Updated: 28 Sep, 2016 12:52 PM

lack of ias officers in chandigarh

चंडीगढ़ प्रशासन में अधिकारियों की कमी की वजह से लगातार प्रोजैक्ट्स की कंप्लीशन में देरी हो रही है।

चंडीगढ़ (विजय) : चंडीगढ़ प्रशासन में अधिकारियों की कमी की वजह से लगातार प्रोजैक्ट्स की कंप्लीशन में देरी हो रही है। पिछले कुछ महीनों की तुलना की जाए तो चंडीगढ़ में इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (आई.ए.एस.) ऑफिसर्स की काफी कमी हुई है। इस समय चंडीगढ़ के पास एडवाइजर परिमल राय को मिलाकर कुल 13 आई.ए.एस. ऑफिसर्स हैं। ये सभी आई.ए.एस. ऑफिसर्स ए.जी.एम.यू.टी., पंजाब और हरियाणा कैडर के हैं जबकि मार्च तक यू.टी. में कर्मचारियों की संख्या 18 थी। लेकिन ए.जी.एम.यू.टी. के दानिश अशरफ (2011 बैच) कशिश मित्तल (2011 बैच) और प्रिंस धवन (2012 बैच) की ट्रांसफर हो गई थी। यही नहीं, पंजाब से आए आई.ए.एस. ऑफिसर्स अड़प्पा कार्तिक और भावना गर्ग को रिलीव करने के बाद शहर में अधिकारियों की काफी कमी हो गई। कुछ अधिकारियों के पास तो 12 डिपार्टमैंट हैं। 

पंजाब को चौथी बार भेजा जाएगा रिमाइंडर :
भावना गर्ग और अड़प्पा कार्तिक के जाने के बाद से नए अधिकारियों के पैनल के लिए प्रशासन द्वारा अभी तक तीन बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है लेकिन पंजाब की ओर से कोई जवाब नहीं आया। यही वजह है कि अब प्रशासन द्वारा चौथी बार फिर रिमांइडर भेजा जाएगा क्योंकि मौजूदा समय में जो आई.ए.एस. ऑफिसर्स हैं, उन्हें उन अधिकारियों का चार्ज भी उठाना पड़ रहा है, जो शहर से रिलीव हो चुके हैं। पिछले 5 महीनों के दौरान रिलीव हुए सभी अधिकारियों के चार्ज जितेंद्र यादव, एस.बी. दीपक कुमार और कविता सिंह के पास हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!