1100 दीप जलाकर किया चाइनीज सामान का बहिष्कार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 11:28 AM

mission mati deep

राष्ट्रीय जनजागरण अभियान ‘मिशन माटी दीप’ के तहत प्रजापित भवन सैक्टर-38 में प्रजापित संगठन भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (बी.पी.एच.ओ.) ने रविवार को माटी के 1100 दीप जलाकर सुखद भविष्य की कामना की।

चंडीगढ़(मीनाक्षी) : राष्ट्रीय जनजागरण अभियान ‘मिशन माटी दीप’ के तहत प्रजापित भवन सैक्टर-38 में प्रजापित संगठन भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (बी.पी.एच.ओ.) ने रविवार को माटी के 1100 दीप जलाकर सुखद भविष्य की कामना की। 

 

‘माटी के दीप जलाओ, स्वदेशी अपनाओ’ कार्यक्रम में लोगों को मिट्टी के दीप जलाने के लिए प्रेरित किया। टीम ने शाम 6 बजे 1100 दीप जलाकर स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ का संदेश दिया। बी.पी.एच.ओ. पदाधिकारियों ने दीवाली पर चाइनीज सामान का बहिष्कार करने का लोगों से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हर परिवार को चाइनीज सामान खरीदने के बजाय अपने देश में बना सामान खरीदना चाहिए। 

 

इस मौके अजय प्रजापति, रविंद्र प्रजापति, सुभाष प्रजापति, चंद्रभान प्रजापति, राजेश प्रजापति, सतबीर प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, दिलबाग प्रजापति, सुरेश प्रजापति और सुरेंद्र प्रजापति, संजू प्रजापति आदि लोग शामिल हुए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!