चंडीगढ़ : तापमान में गिरावट, सर्दी की पहली बारिश के लिए रहें तैयार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Dec, 2017 01:04 PM

night temperature decreasing  first rain of winter soon

अगले दो दिन तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में सोमवार को अच्छी बारिश की...

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ की रातें दिन से 15 डिग्री अधिक ठंड हो गई हैं। यह ठंडक इसलिए बनी हुई है कि यहां के चारों ओर ऊंचाई पर पहाड़ हैं पहाड़ों में बर्फबारी के बाद हवा चलने पर बर्फ पिघल रही है। इस कारण इसका सीधा असर चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा में हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। रात के तापमान में भी तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई। शनिवार रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अगले दो दिन तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं। चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में सोमवार को अच्छी बारिश की संभावना है। मंगलवार को बादल छाएंगे। एक दो जगह पर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद दिन व रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। बारिश से पहले चंडीगढ़ में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम : 
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए मीडिया बुलेटिन जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 11 दिसंबर से बारिश शुरू होगी। 12 दिसंबर को कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। इस दिन बादल भी छाए रहेंगे। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से सात डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। 13 दिसंबर को मौसम में सुधार देखने को मिलेगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!