जबरदस्ती घर में घुसे हमलावरों ने भाजपा नेता पर किया हमला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Dec, 2017 10:25 AM

raiders attacked in bjp for attack on bjp leader

कालका के गांव टगरा में भाजपा नेता श्याम लाल टगरा पर करीब 25 से 30 युवकों ने जबरन घर में घुस कर हमला कर दिया।

पंचकूला (ब्यूरो) : कालका के गांव टगरा में भाजपा नेता श्याम लाल टगरा पर करीब 25 से 30 युवकों ने जबरन घर में घुस कर हमला कर दिया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद संदीप ने बताया कि शाम लगभग 5.45 बजे श्याम लाल टगरा घर में ही थे कि ये युवक जबरदस्ती घर में घुस आए हमला कर दिया। हमले में श्याम लाल को गंभीर चोटें आई हैं और घर के दो अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। संदीप ने बताया कि युवकों ने श्याम लाल टगरा को जान से मारने की बात कर करते हुए हवाई फायर भी किए। युवकों ने श्याम लाल टगरा के परिवार पर भी हमला किया।  

 

घायलों को पंचकूला के सैक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया। घटना के बारे में पता चलते ही ए.सी.पी. कालका ओम प्रकाश भी पंचकूला के नागरिक अस्पताल पहुंचे।भाजपा नेता सुभाष शर्मा ने भी अस्पताल में जाकर श्याम लाल टगरा से मुलाकात की। श्याम लाल पर हमले की जानकारी मिलने के बाद कालका पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से वारदात की जानकारी ली। ए.सी.पी. कालका ओम प्रकाश ने भी गांव टगरा में जाकर मामले की जानकारी ली।


 

इंटक छोडऩे के बाद भाजपा में हुए थे शामिल 
श्याम लाल टगरा भाजपा में आने से पहले कांग्रेस के मजदूर संगठन इंटक के पदाधिकारी थे। उन्होंने गत विधानसभा चुनावों से पहले इंटक को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। भाजपा में आने के बाद कालका में रैली कर श्याम लाल टगरा चर्चा में आए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!