Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Sep, 2017 02:35 PM
शुक्रवार शाम एकाएक मौसम ने करवट ली। काले घने बादल छा गए। कल से हो रही बारिश का सिलसिला आज भी थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। लगातार बारिश होने के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है।
चंडीगढ़ : शुक्रवार शाम एकाएक मौसम ने करवट ली। काले घने बादल छा गए। कल से हो रही बारिश का सिलसिला आज भी थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। लगातार बारिश होने के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है।
मॉनसून सीजन में बेशक झड़ी न लगी हो, लेकिन जाते-जाते मॉनसून झटका दे रहा है। बीते शुक्रवार शाम से हो रही बारिश शनिवार दोपहर 12 बजे तक जारी है। इस बीच पारा भी सात डिग्री तक नीचे गिर गया। मौसम विभाग ने रातभर में करीब 57.2 एमएम बारिश दर्ज की है।
उधर, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसमें अगले 24 घंटे सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। इस बीच सुबह 11 बजे शहर का तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बीते शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया था।