साथी के सुसाइड पर भड़के स्टूडैंट्स, कॉलेज प्रशासन का पुतला फूंक लगाया जाम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Mar, 2018 09:03 AM

suicide

एस.आर.एम. कॉलेज भूरेवाला में नेपाल के एक छात्र ने हॉस्टल के रूम में फंदे से लटकर अपनी जान दे दी।

रायपुररानी(संजय/रामेन्द्र) : एस.आर.एम. कॉलेज भूरेवाला में नेपाल के एक छात्र ने हॉस्टल के रूम में फंदे से लटकर अपनी जान दे दी। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन पर परेशान करने का आरोप लगाया। भड़के स्टूडैंट्स ने कॉलेज में तोडफ़ोड़ की। कॉलेज प्रशासन का पुतला फूंकते हुए उन्होंने पंचकूला-देहरादून मार्ग को पौने घंटे तक जाम रखा। पुलिस ने वहां से प्रदर्शनकारी स्टूडैंट्स को हटाने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। 

 

पुलिस ने मृतक छात्र का रूम सील कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। नेपाल से मृतक छात्र के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा। एस.आर.एम. कॉलेज के हॉस्टल में नेपाल का छात्र साबुल अंसारी सिविल इंजीनियरिंग का छात्र था, जो मंगलवार सुबह फंदे से लटका मिला। 

 

स्टूडैंट्स बोले- फीस के लिए किया जाता है तंग :
मृतक छात्र साबुल अंसानी के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें अक्सर फीस के लिए परेशान किया जाता है। जुर्माना किया जाता है। 

 

कॉलेज चेयरमैन की शिकायत पर 60 छात्रों पर एफ.आई.आर. :
एस.आर.एम. कॉलेज में छात्र की मौत के बाद बवाल करने वाले छात्रों पर पुलिस ने देर रात कॉलेज के सी.एम.डी. रोशनलाल जिंदल की शिकायत पर कॉलेज में तोडफ़ोड़ करने, जाम लगाने और उत्पाद मचाने के चलते करीब 60 अज्ञात छात्रों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

 

कॉलेज में उपद्रव करने वाले छात्रों की पुलिस वीडियो से पहचान करेगी। एस.एच.ओ सुरेश कुमार ने बताया कि कॉलेज चेयरमैन रोशनलाल जिंदल की शिकायत पर करीब 60 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

कॉलेज में तोडफ़ोड़ :
छात्रों ने इसके लिए कॉलेज प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में छात्रों की सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं हैं। आक्रोशित स्टूडैंट्स ने कॉलेज में जमकर तोडफ़ोड़ की और कई वाहन भी तोड़ दिए। रायपुररानी-नारायाणगढ़ रोड को जाम कर दिया। पुलिस पहुंची तो वे पुलिस से भी उलझ गए। पुलिस ने हलका बल का प्रयोग कर उनको रोड से खदेड़ दिया।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!