Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Aug, 2017 02:10 PM
चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली ट्रेन नंबर 15904 को आज रविवार रद्द कर दिया गया हैं ट्रेन को रद्द करने का कारण भारत नेपाल सीमा पर स्थित बिहार के किशनगंज जिले में बाढ़ का आना हैं।
चंडीगढ़ (लल्लन) : चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली ट्रेन नंबर 15904 को आज रविवार रद्द कर दिया गया हैं ट्रेन को रद्द करने का कारण भारत नेपाल सीमा पर स्थित बिहार के किशनगंज जिले में बाढ़ का आना हैं। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्री को टिकट कैंसिल करवाने पर रेलवे की और से पूरा फंड वापस किया जाएगा। किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड में भारी बारिश से बाढ़ आ गई है। महानंदाा, कनकई, बूढ़ी कनकई और डॉक नदी उफान पर है। पिछले तीनों दिनों से लगातार वर्षा और नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण यह प्रखंड पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है। सड़क पर पानी नदी की धार की तरह बह रही है। शुक्रवार की रात बिस्तर पर सो रहे लोग बाढ़- बाढ़ की शोर सुन उठे और पांव जमीन पर रखा तो वहां पानी था। बिजली पहले ही चली गई थी, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा था। पानी भरने से पालतू जानवर भी शोर करने लगे थे। पानी में घर डूब जाने से हजारों लोग पलायन करने को मजबूर हुए हैं।